21 JULTUESDAY2026 5:27:03 AM
Nari

Aamir Khan के साथ से पूरी हुई मां बनने की खुशी, Jwala Gutta ने 60 लीटर ब्रेस्ट मिल्क किया डोनेट

  • Edited By Monika,
  • Updated: 22 May, 2026 06:17 PM
Aamir Khan के साथ से पूरी हुई मां बनने की खुशी, Jwala Gutta ने 60 लीटर ब्रेस्ट मिल्क किया डोनेट

नारी डेस्क : पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा एक बार फिर नेक काम करके चर्चा में आ गई। दरअसल, ज्वाला गुट्टा ने पिछले साल अप्रैल 2025 में अपनी बेटी मीरा को जन्म दिया जिसका नामकरण आमिर खान ने किया था, क्योंकि उन्हीं की बदौलत उनके घर में लक्ष्मी ने जन्म लिया। हाल ही में ज्वाला गुट्टा ने अपना 60 लीटर ब्रेस्ट मिल्क हैदराबाद और चेन्नई के सरकारी अस्पतालों में दान किया। उन्होंने X पर बताया कि उन्होंने अपनी डिलीवरी के पहले वर्ष में यह दूध दान किया है। दान किए गए दूध के सिर्फ 100 मिलीलीटर से 1 किलो के नन्हे बच्चे को कई दिनों तक पोषण मिल सकता है। उनका कहना है कि NICU में कई शिशुओं को तुरंत अपनी मां का दूध नहीं मिल पाता है।

PunjabKesari

डोनेट किया गया ब्रेस्ट मिल्क उन नवजात शिशुओं के लिए बेहद अहम माना जाता है, जो समय से पहले जन्म लेते हैं, कम वजन के होते हैं या जन्म के बाद अपनी मां को खो चुके होते हैं। ऐसे में किसी अन्य महिला द्वारा दान किया गया ब्रेस्ट मिल्क बच्चे को पोषण दे सकता है। ज्वाला गुट्टा ने कहा- दान करना सुरक्षित, जांचा-परखा और बेहद जरूरी है।' यह पहली बार नहीं इससे पहले जब ज्वाला मां बनी थी, उस वक्त भी उन्होंने एक सरकारी अस्पताल में 30 लीटर ब्रेस्ट मिल्क दान किया था। वह अपने बच्चे को ब्रेस्टफीड करवाती और बाद में बचा हुआ दूध अस्पताल को दान कर देती। ऐसा उन्होंने चार महीने तक किया था। एक बार फिर उन्होंने नवजात शिशुओं को दूध दान करके सबका दिल जीत लिया।

यें भी पढ़ें : Saba Azad ने पीरियड्स को लेकर कहा, साइकल लेट होने पर किया जाता है जज

बता दें कि ज्वाला गुट्टा ने साल 2021 में अभिनेता विष्णु विनोद से शादी की थी। यह कपल की दूसरी शादी थी। ज्वाला की पहली शादी बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद से हुई थी, जबकि विष्णु की शादी रजनी नटराज से हुई थी। दोनों ने साल 2019 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और 2020 में सगाई कर ली थी। अगले साल शादी करके गृहस्थि बसाई। शादी के 4 साल बाद कपल के घर में बेटी का जन्म हुआ।

PunjabKesari

एक इंटरव्यू में ज्वाला के पति विष्णु विशाल ने बताया था कि ज्वाला और वो लगभग 2 साल से बच्चे के लिए कोशिश कर रहे थे। ज्वाला 41 साल की थी, इसलिए ऐसा नहीं हो पा रहा था, इसलिए उन्हें IVF ट्रीटमेंट करवाने पड़े। 5-6 बार ट्राई किया लेकिन सभी फेल हो गए। ऐसे में ज्वाला ने हार मान ली थी लेकिन इस मुश्किल दौर में आमिर खान ने उनका साथ दिया। आमिर खान ने हमें सब कुछ छोड़कर मुंबई जाने के लिए कहा। वह हमें वहां एक डॉक्टर के पास ले गए और फिर उन्होंने ज्वाला ट्रीटमेंट के 10 महीने तक अपने घर में रखा, बिल्कुल परिवार की तरह। उन्होंने हमारे लिए जो भी किया वो एक आशीवार्द है। उसी वक्त विष्णु ने तय किया था कि उनकी बेटी का नाम आमिर खान ही रखेंगे। एक्टर ने कहा- अगर वह नहीं होते तो हमें मीरा नहीं मिलती।

Related News