06 JULMONDAY2026 4:25:26 AM
Life Style

Kangana Ranaut का आलीशान 'पहाड़ी' घर, देखते ही मुंह से निकलेगा वाह! क्या घर है

  • Edited By Monika,
  • Updated: 09 Jun, 2026 07:22 PM
Kangana Ranaut का आलीशान 'पहाड़ी' घर, देखते ही मुंह से निकलेगा वाह! क्या घर है

नारी डेस्क : बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद Kangana Ranaut अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। मुंबई में आलीशान प्रॉपर्टी की मालकिन कंगना का हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत पहाड़ी शहर Manali में भी एक शानदार घर है, जो किसी शाही महल से कम नहीं लगता।

PunjabKesari

पहाड़ों, हरियाली और प्राकृतिक खूबसूरती के बीच बना कंगना का यह 7BHK मेंशन पारंपरिक हिमाचली वास्तुकला और आधुनिक सुविधाओं का बेहतरीन मेल है। कुछ साल पहले कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस घर की झलक दिखाई थी, जिसके बाद इसकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं।

PunjabKesari

घर के निर्माण में स्थानीय स्लेट, नदी के पत्थरों और लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसे एक पारंपरिक पहाड़ी लुक मिलता है। चारों ओर फैले पहाड़ और हरियाली इस घर की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं।

PunjabKesari

इस आलीशान मेंशन में 7 बेडरूम और 7 बाथरूम हैं। हर कमरे को अलग थीम और डिजाइन के साथ सजाया गया है। घर के इंटीरियर में आधुनिकता के साथ हिमाचली संस्कृति की झलक भी देखने को मिलती है।

PunjabKesari

कमरों की दीवारों और छत पर खूबसूरत वुडन वर्क किया गया है। बड़ी-बड़ी खिड़कियां और दरवाजे प्राकृतिक रोशनी और ताजी हवा को घर के अंदर आने देते हैं, जिससे पूरा घर खुला और सुकूनभरा महसूस होता है।

PunjabKesari

मास्टर बेडरूम और अन्य हिस्सों में शाही कालीन, लकड़ी की नक्काशी और एंटीक सजावट देखने को मिलती है। घर की दीवारों पर पारंपरिक पेंटिंग्स और कलाकृतियां लगी हुई हैं, जो इसकी भव्यता को और बढ़ाती हैं।

PunjabKesari

घर के एक हिस्से में कांच से बना खूबसूरत कंजर्वेटरी एरिया भी है, जहां विंटेज फर्नीचर रखा गया है। यह जगह पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन का शानदार उदाहरण पेश करती है।

PunjabKesari

लिविंग रूम से हिमालय की वादियों का मनमोहक दृश्य दिखाई देता है। वुडन फ्लोरिंग, आकर्षक लैंप, एंटीक शोपीस और पारिवारिक तस्वीरें घर को बेहद गर्मजोशी भरा और व्यक्तिगत स्पर्श देती हैं।

PunjabKesari

कंगना के इस घर की सबसे खास बात इसकी बड़ी-बड़ी बालकनियां हैं, जहां बैठकर पहाड़ों और हरियाली के बीच सुबह-शाम की चाय का आनंद लिया जा सकता है। प्रकृति के करीब बना यह घर शांति, सुकून और लग्जरी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।
PunjabKesari

Related News