10 AUGMONDAY2026 2:14:46 AM
Nari

क्या Sunny Deol भी पीटते थे अपने बच्चों को? करण ने बताया बचपन में क्या होता था उनके साथ

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 06 Aug, 2026 04:12 PM
क्या Sunny Deol भी पीटते थे अपने बच्चों को? करण ने बताया बचपन में क्या होता था उनके साथ

नारी डेस्क: अपनी आने वाली फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए अहमदाबाद पहुंचे एक्टर करण देओल ने अपने सुपरस्टार पिता सनी देओल के साथ बड़े होने के अनुभव के बारे में खुलकर बात की और दर्शकों को खूब हंसाया। प्रमोशनल इवेंट के दौरान सनी देओल, प्रीति जिंटा और करण देओल लाइव दर्शकों से बातचीत कर रहे थे, तभी प्रीति ने मज़ाक-मज़ाक में करण से पूछा- "क्या घर पर कभी पापा से पिटाई हुई है?" इस पर करण ने तुरंत जवाब दिया- "पिटाई तो कभी नहीं हुई, बस उनका इशारा ही काफी होता था।" उनके इस एक लाइन के जवाब ने दर्शकों को हंसा दिया, और सनी व प्रीति भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

PunjabKesari
'बंटवारा 1947' की बात करें तो, राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित और आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले आमिर खान द्वारा निर्मित यह फिल्म 1947 में भारत के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह पीरियड ड्रामा फिल्म विस्थापन और संवेदना जैसे विषयों के ज़रिए बंटवारे के दौरान लोगों की जिंदगी और उनके दुख-दर्द को दिखाती है। फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आज़मी, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। कुछ दिन पहले रिलीज़ हुए इसके ट्रेलर ने फिल्म की रिलीज़ से पहले ही काफी चर्चा बटोरी है और दर्शकों व क्रिटिक्स से इसे ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

PunjabKesari
यह फिल्म प्रीति जिंटा की आठ साल के लंबे ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर ज़बरदस्त वापसी का भी प्रतीक है। 'बंटवारा 1947' के ज़रिए सनी देओल और प्रीति जिंटा कई सालों बाद फिर से एक साथ स्क्रीन पर नज़र आएंगे। यह जोड़ी पहले 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ ए स्पाई', 'हीरोज़' और 'भैयाजी सुपरहिट' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुकी है।  करण की बात करें तो, उन्होंने 'पल पल दिल के पास' से एक्टिंग में डेब्यू किया था और वे सनी देओल के बड़े बेटे हैं। सनी और उनकी पत्नी पूजा देओल के एक और बेटे राजवीर देओल भी हैं, जिन्होंने 2023 में 'दोनों' फ़िल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
 

Related News