31 JULFRIDAY2026 9:38:02 PM
Nari

प्यार में पागल होते हैं इस मूलांक के लोग, अक्सर खुद चुनते हैं अपना जीवनसाथी

  • Edited By Monika,
  • Updated: 31 Jul, 2026 07:17 PM
प्यार में पागल होते हैं इस मूलांक के लोग, अक्सर खुद चुनते हैं अपना जीवनसाथी

नारी डेस्क : अंक ज्योतिष में व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर उसके स्वभाव, व्यक्तित्व और रिश्तों से जुड़ी कई बातें बताई जाती हैं। मान्यता है कि हर मूलांक का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है, जिसका प्रभाव व्यक्ति के व्यवहार और जीवन पर पड़ता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 4 के लोग प्रेम संबंधों में बेहद ईमानदार, भावुक और समर्पित माने जाते हैं। कहा जाता है कि ये अपने रिश्तों को पूरी शिद्दत से निभाते हैं और अक्सर अपना जीवनसाथी खुद चुनना पसंद करते हैं।

कैसे पता करें अपना मूलांक?

मूलांक जानने के लिए जन्म की तारीख के अंकों को जोड़कर एक अंक बनाया जाता है। उदाहरण के लिए, यदि किसी व्यक्ति का जन्म 13 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 1+3 = 4 होगा। जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 माना जाता है।

PunjabKesari

बहुत रोमांटिक होते हैं मूलांक 4 के लोग

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 4 के लोग स्वभाव से काफी भावुक और रोमांटिक होते हैं। ये अपने पार्टनर को खास महसूस कराने की पूरी कोशिश करते हैं और रिश्ते में प्यार, सम्मान और भरोसे को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं।

खुलकर जीना पसंद करते हैं

मूलांक 4 के जातक अपनी जिंदगी को खुलकर जीने में विश्वास रखते हैं। इन्हें स्वतंत्र रहना पसंद होता है और ये जीवन के हर पल का आनंद लेने की कोशिश करते हैं। यही सकारात्मक सोच इनके व्यक्तित्व को आकर्षक बनाती है।

अपने आसपास खुशियां बिखेरते हैं

इन लोगों की एक खास बात यह भी मानी जाती है कि ये जहां भी रहते हैं, वहां सकारात्मक माहौल बनाए रखने की कोशिश करते हैं। ये खुद भी खुश रहते हैं और अपने परिवार व दोस्तों को भी खुश रखने का प्रयास करते हैं।

PunjabKesari

अक्सर खुद चुनते हैं अपना हमसफर

अंक ज्योतिष की मान्यताओं के अनुसार, मूलांक 4 के कई लोग अपने जीवनसाथी का चुनाव स्वयं करना पसंद करते हैं। ये अपने पार्टनर की भावनाओं को अच्छी तरह समझते हैं और बिना कहे उनकी जरूरतों का भी ध्यान रखने की कोशिश करते हैं।

हर परिस्थिति में निभाते हैं साथ

मूलांक 4 के लोगों को वफादार और भरोसेमंद माना जाता है। जीवन में कैसी भी परिस्थिति आ जाए, ये अपने करीबियों का साथ छोड़ना पसंद नहीं करते। इनके भीतर साहस और आत्मविश्वास भी भरपूर होता है।

सेंस ऑफ ह्यूमर बनाता है खास

इन लोगों का सेंस ऑफ ह्यूमर भी काफी अच्छा माना जाता है। अपनी मजेदार बातों और सकारात्मक सोच से ये लोगों का दिल आसानी से जीत लेते हैं। यही वजह है कि इनके दोस्त और शुभचिंतक भी बड़ी संख्या में होते हैं।

Related News