30 MAYSATURDAY2026 4:18:38 PM
Life Style

डिलीवरी के बाद ब्रा पहननी चाहिए या नहीं? जानिए Gynecologist की राय

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 30 May, 2026 03:27 PM
डिलीवरी के बाद ब्रा पहननी चाहिए या नहीं? जानिए Gynecologist की राय

नारी डेस्क:  मां बनना किसी भी महिला की जिंदगी का सबसे खूबसूरत अनुभव होता है, लेकिन इसके साथ शरीर में कई बड़े बदलाव भी आते हैं। डिलीवरी के बाद महिलाओं के ब्रेस्ट का आकार बढ़ जाता है, उनमें भारीपन महसूस होने लगता है और कई बार दर्द या असहजता भी होने लगती है। ऐसे में नई मांओं के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि क्या इस दौरान ब्रा पहनना जरूरी है या नहीं। हाल ही में एक महिला ने गायनेकोलॉजिस्ट से यही सवाल पूछा। साथ ही उसने यह भी जानना चाहा कि क्या टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट ढीले होने से बच जाते हैं। इस पर डॉक्टर ने विस्तार से जानकारी दी और कई आम गलतफहमियों को भी दूर किया।

डिलीवरी के बाद ब्रेस्ट में क्यों हैं बदलाव

डिलीवरी के बाद शरीर Breastfeeding के लिए तैयार होता है। इस दौरान ब्रेस्ट में दूध बनने लगता है, जिससे उनका आकार और वजन दोनों बढ़ जाते हैं। साथ ही Oxytocin जैसे हार्मोन का स्तर भी बढ़ता है, जो दूध बनने और बच्चे को फीड कराने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी वजह से कई महिलाओं को ब्रेस्ट में भारीपन, खिंचाव और दर्द महसूस हो सकता है। ऐसे समय में सही सपोर्ट की जरूरत पहले से ज्यादा बढ़ जाती है।

PunjabKesari

डिलीवरी के बाद ब्रा पहनना जरूरी 

डिलीवरी के बाद सही फिटिंग वाली ब्रा पहनना फायदेमंद माना जाता है। जब ब्रेस्ट का वजन बढ़ जाता है तो उसका दबाव कंधों, गर्दन और पीठ की मांसपेशियों पर पड़ने लगता है। ब्रा इस अतिरिक्त वजन को सपोर्ट देती है और शरीर पर पड़ने वाले तनाव को कम करने में मदद करती है। यही वजह है कि कई महिलाओं को सही ब्रा पहनने के बाद दर्द और असहजता में राहत महसूस होती है।

ब्रा पहनने से Breast Milk Production पर असर

यह एक आम मिथक है कि ब्रा पहनने या न पहनने से Breast Milk Production पर असर पड़ता है। डॉक्टरों के मुताबिक, इसका दूध बनने की प्रक्रिया से कोई सीधा संबंध नहीं है। ब्रेस्ट मिल्क की मात्रा इस बात पर निर्भर करती है कि बच्चा कितनी बार और कितनी देर तक स्तनपान करता है। बच्चा जितना अधिक दूध पिएगा, शरीर उतना ही ज्यादा दूध बनाने का संकेत प्राप्त करेगा।

ये भी पढ़ें:  Pregnancy में Periods जैसे spot मतलब खतरा, समझे कारण

ब्रा न पहनने से हो सकती हैं ये परेशानियां

अगर ब्रेस्ट काफी भारी हैं और उन्हें पर्याप्त सपोर्ट नहीं मिल रहा है, तो इससे लिगामेंट्स और मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। इसके कारण गर्दन, कंधों और पीठ में दर्द की शिकायत बढ़ सकती है। लंबे समय तक इस समस्या को नजरअंदाज करने से रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो सकता है।

PunjabKesari

क्या टाइट ब्रा पहनना सही है 

कई लोग मानते हैं कि टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट ढीले नहीं होते, लेकिन डॉक्टर इस धारणा को गलत बताते हैं। बहुत ज्यादा टाइट ब्रा पहनने से त्वचा पर दबाव बढ़ सकता है और ब्रेस्ट के नीचे पसीना जमा होने लगता है। इसके कारण फंगल इंफेक्शन, स्किन रैशेज और खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए ऐसी ब्रा पहनने से बचना चाहिए जो जरूरत से ज्यादा टाइट हो।

नई मांओं के लिए कैसी ब्रा सबसे बेहतर है 

डॉक्टरों की सलाह है कि डिलीवरी के बाद कॉटन फैब्रिक वाली आरामदायक और सही साइज की ब्रा पहननी चाहिए। Nursing Bra इस दौरान सबसे अच्छा विकल्प मानी जाती है क्योंकि यह Breastfeeding को आसान बनाती है और पर्याप्त सपोर्ट भी देती है। इसके अलावा ऐसी ब्रा चुनें जो न बहुत टाइट हो और न ही बहुत ढीली। डिलीवरी के बाद ब्रा पहनना कोई मजबूरी नहीं, लेकिन सही सपोर्ट के लिए यह काफी मददगार साबित हो सकता है। सबसे जरूरी बात यह है कि आरामदायक, सही साइज और अच्छी क्वालिटी की ब्रा चुनी जाए। इससे न सिर्फ शरीर को सहारा मिलता है बल्कि गर्दन, कंधों और पीठ के दर्द से भी काफी हद तक बचाव हो सकता है।

Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या व्यक्तिगत सलाह के लिए अपने डॉक्टर या स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।
 
 

Related News