07 AUGFRIDAY2026 4:32:58 PM
Nari

सुबह उठते ही चाहिए ग्लोइंग त्वचा? 15 मिनट में निखार देंगे ये आसान फेस पैक

  • Edited By Monika,
  • Updated: 19 Jun, 2026 11:47 AM
सुबह उठते ही चाहिए ग्लोइंग त्वचा? 15 मिनट में निखार देंगे ये आसान फेस पैक

नारी डेस्क : हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा साफ, चमकदार और फ्रेश दिखे। लेकिन कई बार सुबह उठते ही चेहरा बेजान, रूखा, ऑयली या पफी नजर आने लगता है। ऐसे में अगर आपको ऑफिस, किसी खास कार्यक्रम या दोस्तों से मिलने जाना हो तो चेहरे की डलनेस आत्मविश्वास को भी प्रभावित कर सकती है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू फेस पैक आपकी त्वचा को मिनटों में ताजगी और प्राकृतिक चमक देने में मदद कर सकते हैं।

शहद और हल्दी का फेस पैक

शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करता है, जबकि हल्दी त्वचा की रंगत निखारने में मदद करती है।

ऐसे बनाएं
2 चम्मच शहद
आधा चम्मच हल्दी
दोनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। इससे त्वचा में प्राकृतिक चमक नजर आने लगती है।

दूध और हल्दी का फेस पैक

दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है, वहीं हल्दी त्वचा को निखार देती है।

कैसे इस्तेमाल करें
4 से 5 चम्मच दूध
एक चुटकी हल्दी
दोनों को मिलाकर कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। 2-3 मिनट हल्के हाथों से मसाज करें और 10 मिनट बाद चेहरा धो लें।

दही और बेसन का फेस पैक

अगर टैनिंग या धूप के कारण त्वचा मुरझाई हुई लग रही है तो यह फेस पैक फायदेमंद हो सकता है।

कैसे बनाएं?
2 चम्मच बेसन
जरूरत अनुसार दही
पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। इससे त्वचा साफ और फ्रेश नजर आती है।

खीरे का रस और गुलाबजल

खीरा त्वचा को ठंडक देता है और गुलाबजल त्वचा को तरोताजा महसूस कराता है।

कैसे इस्तेमाल करें?
खीरे का रस और गुलाबजल बराबर मात्रा में मिलाएं।
कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं।
यह मिश्रण त्वचा को तुरंत फ्रेशनेस और नैचुरल ग्लो देने में मदद करता है।

दूध और बेसन का फेस पैक

दूध और बेसन का कॉम्बिनेशन लंबे समय से घरेलू स्किन केयर में इस्तेमाल किया जाता रहा है।

कैसे बनाएं?
2 चम्मच बेसन
जरूरत अनुसार दूध
पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। इससे त्वचा मुलायम और साफ महसूस होती है।

फेस पैक लगाने से पहले रखें ये जरूरी सावधानी

किसी भी घरेलू नुस्खे या फेस पैक को पूरे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। यदि त्वचा पर जलन, खुजली, लालिमा या किसी तरह की असहजता महसूस हो तो उसका इस्तेमाल न करें। संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

नोट: ये घरेलू उपाय त्वचा की सामान्य देखभाल के लिए हैं। यदि आपको किसी प्रकार की त्वचा संबंधी समस्या या एलर्जी है, तो त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर होगा।

Related News