
नारी डेस्क : दिल्ली अपनी ऐतिहासिक इमारतों, बाजारों और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड के लिए जितनी मशहूर है, उतनी ही शानदार इसकी नाइटलाइफ भी है। अगर आप शाम ढलने के बाद दोस्तों, पार्टनर या परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं, तो राजधानी में कई ऐसी जगहें हैं जहां रात का नजारा बेहद खूबसूरत और यादगार होता है। आइए जानते हैं दिल्ली की 5 ऐसी जगहों के बारे में, जहां रात में घूमने का मजा दोगुना हो जाता है।
लोधी गार्डन (Lodhi Garden)
अगर आप शोर-शराबे से दूर हरियाली और सुकून के बीच समय बिताना चाहते हैं, तो लोधी गार्डन बेहतरीन विकल्प है। यहां शाम के समय वॉक, बातचीत और रिलैक्स करने का अलग ही आनंद मिलता है।

कनॉट प्लेस (Connaught Place)
दिल्ली की नाइटलाइफ का असली मजा लेना हो तो कनॉट प्लेस जरूर जाएं। रात में जगमगाती रोशनी, कैफे, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड यहां की रौनक को और बढ़ा देते हैं।
इंडिया गेट (India Gate)
रात के समय इंडिया गेट का नजारा बेहद खूबसूरत लगता है। यहां ठंडी हवा के बीच बैठकर परिवार या पार्टनर के साथ समय बिताने के साथ चाय, आइसक्रीम और स्ट्रीट फूड का भी आनंद लिया जा सकता है।

हौज खास विलेज (Hauz Khas Village)
अगर आपको कैफे, लाइव म्यूजिक और झील किनारे सैर पसंद है, तो हौज खास विलेज आपके लिए शानदार जगह है। रात के समय यहां का माहौल काफी जीवंत और आकर्षक हो जाता है।
अक्षरधाम मंदिर (Akshardham)
शाम के समय रोशनी से जगमगाता अक्षरधाम मंदिर बेहद मनमोहक दिखाई देता है। यहां का म्यूजिकल फाउंटेन शो और शांत वातावरण आपको आध्यात्मिक सुकून का एहसास कराता है।
