
नारी डेस्क: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस जिया शंकर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। Bigg Boss OTT 2 से घर-घर में पहचान बनाने वाली जिया ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण के साथ सगाई कर ली है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की कुछ खास और रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी।
इंस्टाग्राम पर शेयर की सगाई की खूबसूरत तस्वीरें
जिया शंकर ने 5 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई समारोह की 14 तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में वह अपने मंगेतर करण के साथ बेहद खुश और रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। दोनों की शानदार बॉन्डिंग और प्यार भरी केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। तस्वीरों में जिया और करण एक-दूसरे के साथ प्यार भरे पल बिताते दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने इन खूबसूरत यादों को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अपनी जिंदगी के इस खास पड़ाव की झलक फैंस के साथ शेयर की।

घुटनों पर बैठकर करण ने किया जिया को प्रपोज
जिया की सगाई की तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली तस्वीर वह है, जिसमें करण घुटनों के बल बैठकर उन्हें प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने जिया को अंगूठी पहनाकर अपने प्यार का इजहार किया। वहीं, एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को किस करते हुए नजर आए। कपल की रोमांटिक तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी। दोनों इस खास मौके पर काफी खुश दिखाई दे रहे थे।
सगाई के लुक में बेहद खूबसूरत लगीं जिया
इस खास दिन के लिए जिया शंकर ने पीले रंग की खूबसूरत ड्रेस चुनी थी, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। वहीं, करण ऑफ-व्हाइट शर्ट और पैंट में नजर आए। दोनों का सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक फैंस को काफी पसंद आया। सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए जिया ने करण के लिए एक लंबा और इमोशनल पोस्ट लिखा। उन्होंने कहा कि कई बार प्यार तब मिलता है, जब इंसान उसकी उम्मीद छोड़ चुका होता है। जिया ने अपनी जिंदगी में करण के आने को खास बताते हुए लिखा कि भले ही दोनों के बीच दूरी रही, लेकिन हर बातचीत ने उन्हें घर जैसा एहसास दिया। एक्ट्रेस ने बताया कि उनका सफर हमेशा आसान नहीं था, लेकिन दोनों ने हर दिन एक-दूसरे को चुना। उन्होंने करण को ऐसा प्यार देने के लिए धन्यवाद कहा, जिसका वह लंबे समय से इंतजार कर रही थीं।

'तुम मेरे लिए घर हो', करण के लिए कही दिल की बात
जिया ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि दुनिया में कहीं भी रहें, उनके लिए घर कोई जगह नहीं बल्कि करण हैं। उन्होंने करण को अपना दोस्त, बेस्ट फ्रेंड और जिंदगी का खास हिस्सा बताया। उन्होंने लिखा कि करण के साथ जिंदगी किसी खूबसूरत एडवेंचर और रोमांटिक फिल्म जैसी लगती है। जिया ने अपने मंगेतर को हमेशा प्यार करने का वादा करते हुए लिखा, "आई लव यू, करण।"
Bigg Boss OTT 2 से मिली खास पहचान
जिया शंकर टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है और Bigg Boss OTT 2 में हिस्सा लेने के बाद उनकी लोकप्रियता और बढ़ गई। शो में उनके अंदाज और व्यक्तित्व को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा जिया बॉलीवुड फिल्म 'वेद' में भी नजर आ चुकी हैं, जिसमें उन्होंने अभिनेता रितेश देशमुख के साथ काम किया था। अब एक्ट्रेस अपनी जिंदगी के इस नए सफर को लेकर काफी खुश हैं और फैंस भी उन्हें नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
