27 JUNSATURDAY2026 6:10:49 PM
Life Style

सदियों बाद निर्जला एकादशी पर बना महासंयोग, भगवान विष्णु इन राशि वालों की बदल देंगे किस्मत

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 25 Jun, 2026 12:23 PM
सदियों बाद निर्जला एकादशी पर बना महासंयोग, भगवान विष्णु इन राशि वालों की बदल देंगे किस्मत

नारी डेस्क:  एकादशी व्रत भगवान विष्णु की आराधना के लिए सबसे महत्वपूर्ण व्रतों में से एक है। हर माह में दो बार एकादशी तिथि आती है और साल में 24 एकादशियां होती हैं। इसे आध्यात्मिक शुद्धता, आत्म-संयम, और पुण्य प्राप्ति के लिए रखा जाता है। आज साल भर की सबसे बड़ी निर्जला एकादशी मनाई जा रही है।  इस साल की  निर्जला एकादशी का काफी महत्व है, आज बुद्धि, सुख और सौभाग्य के दाता भगवान विष्णु जी की विशेष कृपा कुछ भाग्यशाली राशियों पर बरसने वाली है। 

PunjabKesari
लक्ष्मी-नारायण राजयोग का निर्माण

आज के दिन पंचांग में पूजा और आध्यात्मिक कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माने जाने वाले योगों का निर्माण हो रहा है।  आज शाम 16:30:01 तक स्वाति नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जिसके ठीक बाद विशाखा नक्षत्र की शुरुआत होगी। इसके साथ ही आज सुबह 10:53:05 तक शिव योग रहेगा, जो कई राशियों के व्यापार और करियर में धन लाभ के नए मार्ग खोलेगा। आज के दिन कर्क राशि में बुध और शुक्र की युति हो रही है, जिससे लक्ष्मी-नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है। यह योग करियर में उन्नति और आर्थिक संपन्नता के लिए बेहतर है। 

PunjabKesari
इन राशि वालों को जिंदगी में आएंगे बदलाव

आज ही के दिन कर्क राशि में ही चंद्रमा के साथ शुक्र और गुरु का प्रभाव गज लक्ष्मी राजयोग बना रहा है। शास्त्रों में यह राजयोग सुख-सुविधाओं और सौभाग्य में वृद्धि करने वाला माना जाता है। आज चंद्रमा तुला राशि में गोचर कर रहे हैं, जो आपके सातवें भाव (साझेदारी और वैवाहिक जीवन) को प्रभावित करेंगे। मेष राशि के जातकों के लिए आज चंद्रबल पूरी तरह अनुकूल बना हुआ है, जिससे मानसिक दृढ़ता बनी रहेगी।  तुला राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी और व्यापार से जुड़े नए अवसर सामने आ सकते हैं। 
 

Related News