
नारी डेस्क : दीपिका पादुकोण इस समय अपनी सेकिंड प्रेग्नेंसी एंज्वॉय कर रही है और अब तो रणवीर सिंह भी छुट्टियों पर हैं। जल्द ही उनके घर फिर से किलकारियां गूंजने वाली हैं। दीपिका पादुकोण की एक्टिंग और फैशन के लोग फैन है। अपने परिवार में वो अकेली हैं जो एक्टिंग लाइन में आई लेकिन उनकी छोटी बहन भी अपनी फील्ड में अलग पहचान रखती हैं। हालांकि दीपिका का परिवार खासतौर पर मां और बहन दोनों लाइमलाइट की दुनिया से दूर ही रहती हैं चलिए इस पैकेज में उनकी बहन अनीशा पादुकोण के बारे में बताते हैं।

पिता प्रकाश पादुकोण की तरह अनीशा ने भी स्पोर्ट्स में ही अपनी पहचान बनाई। वह गोल्फ प्लेयर है और उनकी भी सगाई हो चुकी है। बहुत कम लोग जानते हैं दीपिका पादुकोण और देओल परिवार रिश्तेदार हैं। दरअसल, ये रिश्तेदारी पुरानी नहीं बल्कि अनीशा की सगाई के बाद ही बनी हैं।
अनीशा की सगाई दुबई के एक बिजनेसमैन से हो चुकी है और जो उनके मंगेतर हैं उनका नाम धर्मेंद्र देओल के परिवार के साथ जुड़ा है खासकर सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल के साथ, दरअसल अनीशा की शादी रोहन आचार्य से होने वाली हैं जो दृशा आचार्य के भाई हैं और रिश्ते में करण देओल के साला साहब लगते हैं।

अनीशा रोहन की शादी के बाद दीपिका और धर्मेंद्र भी रिश्तेदार बन जाएंगे। रोहन आचार्य, बिमल रॉय के परपोते हैं। रोहन आचार्य, दुबई में रहने वाले एक बिजनेसमैन हैं जो अपने परिवार के साथ काम करते हैं और अनीशा एक पूर्व गोल्फ खिलाड़ी हैं जिन्होंने नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर भारत को रिप्रिजेंट किया है। इसी के साथ अनीशा 'द लिव लव लाफ फाउंडेशन' की सीईओ हैं, और इसकी फाउंडर उनकी बहन दीपिका पादुकोण हैं। ये फाउंडेशन मेंटल हैल्थ अवेयरनेस पर काम करती हैं। अनीशा ने Psychology, Sociology और Economics में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से भी पढ़ाई की है। उनकी नेटवर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 करोड़ रु. के आस-पास है।
अनीषा अपनी मां उज्जाला पादुकोण जैसी ही दिखती हैं। दीपिका कुछ खास मौकों पर अपनी मां और बहन के साथ स्पॉट होती हैं।