01 NOVSUNDAY2026 10:59:02 PM
Nari

बिना मेकअप चेहरे पर आएगा निखार! दिवाली से पहले खाना शुरू करें ये 5 चीजें

  • Edited By Monika,
  • Updated: 22 Oct, 2026 01:34 PM
बिना मेकअप चेहरे पर आएगा निखार! दिवाली से पहले खाना शुरू करें ये 5 चीजें

नारी डेस्क : त्योहारों का मौसम आते ही हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा चमकदार और फ्रेश नजर आए। दिवाली पर खूबसूरत दिखने के लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर तरह-तरह के घरेलू नुस्खे तक आजमाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि त्वचा की सेहत का संबंध आपकी डाइट से भी होता है? शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व और पानी मिलने से त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिल सकती है। हल्दी, केसर, तिल और घी जैसी चीजें भारतीय खानपान का हिस्सा हैं। आइए जानते हैं ऐसी 5 चीजों के बारे में, जिन्हें संतुलित मात्रा में अपनी डाइट में शामिल करके आप त्वचा को हेल्दी रखने में मदद पा सकते हैं।

 हल्दी – नेचुरल ग्लो का रहस्य

आयुर्वेद में हल्दी को सबसे शक्तिशाली औषधि माना गया है। यह शरीर की सूजन (Inflammation) को कम करती है और स्किन की डलनेस मिटाती है। रोजाना रात को गर्म दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर पिएं। चाहें तो हल्दी को घी में बने लड्डुओं में भी मिला सकते हैं। इससे त्वचा में नैचुरल गोल्डन ग्लो आता है।

PunjabKesari

गुलाब जल – त्वचा को भीतर से हाइड्रेट करता है

गुलाब जल सिर्फ लगाने के लिए नहीं, बल्कि पीने से भी शरीर ठंडा और त्वचा हाइड्रेट रहती है। रोजाना गुलाब के पानी की कुछ बूंदें खीर, शरबत या नारियल पानी में मिलाकर पिएं। यह स्किन पर नेचुरल ब्लश लाता है और पित्त को संतुलित करता है।

यें भी पढ़ें : केवल 6 महीने में Cancer को दें मात! रिकवरी के लिए आज से अपनाएं ये जरूरी टिप्स

केसर – चमकदार त्वचा का रहस्य

केसर सदियों से सौंदर्य बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और त्वचा की रंगत निखारता है। रात में 2-3 केसर के धागे दूध में भिगो दें और सुबह वह दूध पी लें। इससे स्किन में नेचुरल ब्राइटनेस आती है और चेहरा चमक उठता है।

PunjabKesari

घी – स्किन को पोषण और नमी देता है

घी शरीर और त्वचा दोनों के लिए बेहद फायदेमंद है। यह स्किन को अंदर से मॉइस्चराइज करता है और सॉफ्ट बनाता है।रोजाना एक चम्मच घी गर्म पानी के साथ लें। रात में सोने से पहले होंठों पर घी की एक बूंद लगाने से वे भी मुलायम बने रहते हैं।

यें भी पढ़ें : सोते समय अचानक शरीर में लगते हैं झटके, जानिए क्यों होता है Hypnic Jerk

तिल के बीज – कोलेजन बढ़ाने में मददगार

तिल के बीज जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। यह त्वचा को जवान बनाए रखते हैं और एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। बस हल्के भूने हुए तिल को सलाद, लड्डू या चटनी में शामिल करें। इससे स्किन अंदर से हेल्दी और टाइट बनी रहती है।

PunjabKesari

दिवाली के आने से पहले अगर आप इन 5 आयुर्वेदिक चीजों को अपनी रोजाना डाइट में शामिल कर लें, तो आपको मेकअप की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपकी त्वचा खुद-ब-खुद अंदर से चमकने लगेगी और त्योहारों में चेहरा स्वाभाविक रूप से दमक उठेगा।

Related News