10 NOVTUESDAY2026 11:28:24 AM
Life Style

हमारी जया आंटी को परेशान न करें..., काजोल की बहन ने पैपराजी से की खास अपील

  • Edited By Monika,
  • Updated: 10 Oct, 2026 01:12 PM
हमारी जया आंटी को परेशान न करें..., काजोल की बहन ने पैपराजी से की खास अपील

नारी डेस्क : नवरात्रि और दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी ने पैपराजी से खास अपील की है। उन्होंने फोटोग्राफर्स से दुर्गा पूजा के दौरान धक्का-मुक्की से बचने और लोगों की निजता का सम्मान करने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने जया बच्चन का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ पैपराजी उन्हें जानबूझकर उकसाने की कोशिश करते हैं। तनीषा ने उनसे ऐसा न करने की अपील की। नवरात्रि के मौके पर देशभर में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। मुंबई में भी कई जगहों पर भव्य दुर्गा पंडाल सजाए जाते हैं, जहां बॉलीवुड के कई सितारे माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। इसी बीच काजोल की बहन और अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी का एक बयान चर्चा में है। उन्होंने दुर्गा पूजा को कवर करने वाले पैपराजी से जिम्मेदारी के साथ काम करने और भीड़ में लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की है।

जया बच्चन को लेकर क्या बोलीं तनीषा मुखर्जी?

एक इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए तनीषा मुखर्जी ने जया बच्चन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई बार देखा है कि कुछ पैपराजी जानबूझकर जया बच्चन को उकसाने की कोशिश करते हैं। तनीषा ने उनसे अपील की कि कम से कम दुर्गा पूजा जैसे पावन अवसर पर इस तरह की हरकतों से बचें। तनीषा ने कहा, मैंने देखा है आप में से कुछ लोग जाते हैं और जानबूझकर उन्हें उकसाते हैं। तो मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करना चाहती हूं कि इस तरह की हरकतें कम से कम दुर्गा पूजा में न करें। प्लीज हमारी जया आंटी को परेशान न करें। उनके इस बयान को जया बच्चन के प्रति समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, तनीषा की यह अपील केवल जया बच्चन तक सीमित नहीं रही। उन्होंने दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ में सावधानी बरतने और दूसरों की सुविधा का ध्यान रखने की बात भी कही।

PunjabKesari

दुर्गा पूजा के दौरान धक्का-मुक्की से बचने की अपील

तनीषा मुखर्जी ने पैपराजी और आम लोगों से दुर्गा पंडालों में शांति और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सेलिब्रिटी पंडालों में पहुंचते हैं। ऐसे में तस्वीरें लेने की होड़ में धक्का-मुक्की या दूसरों को असुविधा होने की आशंका रहती है। तनीषा का कहना है कि लोगों को एक-दूसरे की सुरक्षा और निजी जगह का सम्मान करना चाहिए, ताकि हर कोई दुर्गा पूजा का आनंद शांतिपूर्ण तरीके से ले सके।

यें भी पढ़ें : Nana Patekar पत्नी से 35 साल रहे अलग पर नहीं लिया तलाक, इन Actress संग जुड़ा था नाम

 

मुखर्जी परिवार के लिए खास है दुर्गा पूजा

मुखर्जी परिवार का दुर्गा पूजा से गहरा जुड़ाव है। काजोल और तनीषा मुखर्जी का परिवार हर साल मुंबई में नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा का आयोजन करता है। यह पंडाल बॉलीवुड सितारों और श्रद्धालुओं के बीच काफी लोकप्रिय है। हर साल यहां फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचती हैं। अभिनेत्री रानी मुखर्जी भी इस दुर्गा पूजा समारोह में शामिल होती हैं। वहीं, जया बच्चन भी अक्सर मुखर्जी परिवार के इस आयोजन में नजर आती हैं। इस दौरान काजोल, तनीषा और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उनकी मुलाकात देखने को मिलती है।

यें भी पढ़ें : सोने की कलम से लिखी होती है इस मूलांक वालों की किस्मत, धन-वैभव खुद आता है इनके पास

 

पैपराजी के साथ जया बच्चन का रिश्ता क्यों रहता है चर्चा में?

जया बच्चन और पैपराजी के बीच की बातचीत अक्सर सुर्खियों में रहती है। कई मौकों पर अभिनेत्री को फोटोग्राफर्स पर नाराजगी जताते देखा गया है। सार्वजनिक जगहों पर तस्वीरें लेते समय तेज आवाज, कैमरे के फ्लैश और निजी स्पेस में दखल को लेकर वह पहले भी अपनी असहमति जाहिर कर चुकी हैं।हालांकि, हाल ही में गुलजार की किताब के लॉन्च इवेंट में जया बच्चन का अलग अंदाज देखने को मिला था। इस कार्यक्रम में वह हंसती-मुस्कुराती नजर आईं। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया और यूजर्स ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।

Related News