23 OCTFRIDAY2026 8:48:15 PM
Life Style

मलाइका को टक्कर दे रही हैं बहन अमृता अरोड़ा! Weight Loss Transformation देख फैंस हैरान

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 22 Oct, 2026 05:30 PM
मलाइका को टक्कर दे रही हैं बहन अमृता अरोड़ा! Weight Loss Transformation देख फैंस हैरान

नारी डेस्क : बॉलीवुड की हॉट बेब्स मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा अब उन्हें पूरी टक्कर दे रही है। जी हां अमृता ने वेट लॉस ट्रॉसफॉरमेशन ने सबको चौका कर रख दिया है। वैसे अमृता अरोड़ा की लाइफ के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। उनका करियर कुछ खास नहीं रहा फिर भी उनका लाइफस्टाइल बहुत लग्जरी है लेकिन कैसे, बता दें कि इसका सारा क्रेडिट उनके पति शकील को जाता है लेकिन एक समय अमृता अरोड़ा इस शादी को लेकर ही ट्रोल हुई थी क्योंकि लोगों ने उन्हें घर तोड़ने वाली अपनी ही दोस्त की सौतन बनने वाली कहा था।

PunjabKesari

उनके बिजनेसमैन पति शकील लड़क काफी रिच बिजनेसमैन है। अमृता अरोड़ा ने 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘कितने दूर कितने पास’ से अपना डेब्यू किया था। फिल्म तो नहीं चली लेकिन अमृता लाइमलाइट में आ गई थी। इसके बाद वह अपने अफेयर के लिए सुर्खियों में आई। उस समय अमृता का नाम पाकिस्तान के एक क्रिकेटर उस्मान से जुड़ा था जो क्रिकेट मैच के लिए भारत आए थे। वहीं दोनों की मुलाकात हुई, दोनों एक साथ पार्टीज में जाते थे लेकिन दोनों का रिश्ता लंबा नहीं चल पाया।

यें भी पढें : हार्ट अटैक की असली वजह: मीट-तेल नहीं, बल्कि 5 गलत आदतें जो नाइट्रिक ऑक्साइड घटाती हैं

इसके बाद अमृता की जिंदगी में शकील आए लेकिन जब अमृता की शादी हुई थी तो वह काफी दिन चर्चा में रही थी क्योंकि अमृता पर किसी का घर तोड़ने के आरोप लगे थे। अमृता ने साल 2009 में बिजनेसमैन शकील लड़क से शादी की थी। शकील और अमृता, कॉलेज टाइम के दोस्त थे। हालांकि शकील पहले ही शादी कर चुके थे। उन्होंने तलाक लेकर अमृता से शादी की। इस पर शकील की पहली पत्नी निशा ने खूब हंगामा किया था कि अमृता से अफेयर के चलते उनकी शादी टूटी है। निशा ने अमृता पर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने सरेआम पति चुराने का आरोप लगाया और कहा कि वह पति-पत्नी के बीच आ गई हैं। हालांकि इसके बाद साल 2009 में अमृता ने मुंबई में ग्रैंड वेडिंग की। पहले क्रिश्चियन, फिर निकाह और पंजाबी ट्रडीशन में भी शादी की रस्में कीं।

PunjabKesari

उस समय निशा के आरोपों को अमृता की मां जॉयसी अरोड़ा ने बे-बुनियाद बताया था। उन्होंने कहा, 'निशा का साल 2006 में ही तलाक हो गया था और उस समय मेरी बेटी उस्मान अफजल के साथ रिश्ते में थीं। शकील ने उन्हें तलाक के कागजात भी दिखाए थे जिसमें साफतौर पर ये लिखा था कि शकील और निशा का तलाक आपसी सहमति से हुआ है। अमृता की मां ने ये भी बताया कि निशा और अमृता के बीच पिछले 12 सालों से कोई बातचीत नहीं हुई थी और अमृता की शकील से पहली मुलाकात 2008 में हुई थी।

यें भी पढें : ट्रीटमेंट के बाद भी दोबारा क्यों लौट आता है कैंसर, बड़ी वजह जान लें

खैर, अब दोनों की शादी को काफी साल हो चुके हैं और दोनों हैप्पी मैरिड लाइफ स्पैंड कर रहे हैं। दोनों के दो बेटे हैं अजान और रयान। अमृता अरोड़ा ने कहा था कि वह अपने दोनों बेटों की देखभाल कर खुश हैं और बॉलीवुड में वापसी का उनका कोई इरादा नहीं है।

Related News