
नारी डेस्क : बॉलीवुड की सबसे हॉट बेब मलाइका अरोड़ा 53 की है लेकिन इस उम्र में उनकी फिटनेस देख सबकी आंखे खुली की खुली रह गई है, मलाइका की स्किन देखकर आप अंदाजा नहीं लगा सकते थे। इसलिए तो यूजर्स यहीं जान्ना चाहते हैं कि आखिर मलाइका खाती क्या हैं उनकी डेली रूटीन है क्या तो चलिए आपको बताते हैं।

मलाइका ने कुछ चीज खाना बिल्कुल छोड़ चुकी हैं और सिर्फ हेल्दी डायट, एक्सरसाइज पर निर्भर रहती है। अपने डाइजेशन को हैल्दी रखने के लिए वह मॉर्निंग ड्रिंक पीती है हालांकि उनका डाइट प्लान काफी सिंपल है। इंटरमिटेंट फास्टिंग पर विश्वास रखने वाली मलाइका आखिरी मील शाम को 7:30 बजे तक ले लेती है।
सुबह उठकर वह रोस्टेड जीरा, अजवायन, सौंफ रातभर पानी में भिगोया हुआ गुनगुना ड्रिंक पीती हैं। इसमें वह कभी-कभार नींबू का रस भी डाल लेती हैं। यह ड्रिंक डाइजेशन को हैल्दी और एनर्जी भरपूर रखती है। वह नट्स अखरोट खाती है। नट्स सुबह खाना सबसे ज्यादा हेल्दी माना जाता है। इसके बाद मलाइका प्रोटीन युक्त नाश्ता करती हैं और लंच में सादा खाना खाती हैं। जिसमें सलाद, जूस, दाल, चावल, रोटी सबकुछ होता है। इसके बाद बीच में वह छोटे स्नैक्स और नारियल पानी लेती हैं और डिनर बिलकुल हल्का लेती हैं।

ये बात तो लगभग सब ही जानते हैं कि फिटनेस के लिए मलाइका योग और एक्सरसाइज करना नहीं भूलती। इसके अलावा वॉक भी उनकी लाइफस्टाइल में शामिल है। ये तो हो गी उनकी हैल्दी रूटीन लेकिन मलाइका ने कुछ चीजें बिलकुल ही आउट कर दी है जिसमें शुगरी आइटम, जंक या फास्ट फूड शामिल है। इसके वह मैदा से बनी चीजें बिलकुल भी नहीं खाती हैं और चाय-कॉफी भी बहुच कम पीती हैं। अब तो आप जान गए होंगे कि मलाइका क्या खाती है और उनकी फिटनेस का राज क्या है।