17 JULFRIDAY2026 1:50:51 PM
Nari

3 Idiots और सोनम वांगचुक का नहीं है कोई कनेक्शन, आमिर खान ने सालों बाद किया खुलासा

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 17 Jul, 2026 12:50 PM
3 Idiots और सोनम वांगचुक का नहीं है कोई कनेक्शन, आमिर खान ने सालों बाद किया खुलासा

नारी डेस्क:  बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने बतायाकि 2009 की ब्लॉकबस्टर फिल्म "3 इडियट्स" में उनका किरदार फुंसुक वांगडू, शिक्षाविद और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं था। आमिर लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में बोल रहे थे, तभी दर्शकों में से एक ने उनसे पूछा कि क्या सोनम वांगचुक "3 इडियट्स" के लिए प्रेरणा थीं। आमिर ने जवाब दिया- "नहीं, असल में ऐसा नहीं है। यह एक गलतफहमी है।" आमिर ने कहा कि जब वे फिल्म बना रहे थे, तब उन्हें सोनम के बारे में पता नहीं था।


सुपरस्टार ने कहा: "मुझे पता है कि मैंने हाल ही में चतुर (ओमी वैद्य) का एक वीडियो देखा, जिसमें उन्होंने कहा था... नहीं, वह गलत हैं। हो सकता है कि चतुर ऐसा सोच रहे हों, लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि न तो राजू (राजकुमार हिरानी) और न ही अभिजात (अभिजात जोशी)  जो दो लेखक थे  और न ही मुझे, किसी को भी सोनम के बारे में पता था।" उन्होंने आगे कहा कि सोनम जो काम कर रहे हैं, वह वैसे भी बहुत अच्छा है।


आमिर ने आगे कहा- "उनकी इज़्ज़त करने के लिए उनका '3 इडियट्स' के किरदार पर आधारित होना ज़रूरी नहीं है और इससे मेरी कोई कमी नहीं हो जाएगी।" "3 इडियट्स" का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। फिल्म में आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि करीना कपूर, बोमन ईरानी, ​​मोना सिंह और ओमी वैद्य सहायक भूमिकाओं में हैं। दो समानांतर समय-सीमाओं (एक वर्तमान में और दूसरी दस साल पहले) में दिखाई गई यह कहानी एक भारतीय इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों की दोस्ती पर आधारित है और भारतीय शिक्षा प्रणाली में मौजूद पितृसत्तात्मक सोच पर एक व्यंग्य है। जब आमिरसे  सोनम की भूख हड़ताल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने क्या कहा-  "मुझे लगता है कि हम सभी उनकी सेहत और ज़िंदगी को लेकर बहुत चिंतित हैं और उम्मीद करते हैं कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। हम सभी यही उम्मीद कर रहे हैं कि वे अपना अनशन खत्म करें और अपनी सेहत का ध्यान रखें।" 

Related News