
नारी डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच एक्टर ने रियल एस्टेट में बड़ा निवेश किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर ने महाराष्ट्र के पुणे में एक साथ चार प्लॉट खरीदे हैं। इन प्रॉपर्टीज की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है, जिससे वह एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं।
पुणे में खरीदे करोड़ों के चार प्लॉट
रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर कपूर ने पुणे में अलग-अलग आकार के चार प्लॉट खरीदे हैं। इनमें से दूसरा प्लॉट करीब 29,900 वर्गमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसकी कीमत लगभग 4.62 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस संपत्ति की रजिस्ट्री के लिए उन्होंने करीब 23.13 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी भी अदा की है। वहीं, तीसरा और सबसे बड़ा प्लॉट 43,800 वर्गमीटर क्षेत्र में फैला है। इसकी कीमत करीब 7.08 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस प्लॉट की रजिस्ट्री पर लगभग 35.40 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई गई है।

इसके अलावा चौथा प्लॉट करीब 8,900 वर्गमीटर का है, जिसकी अनुमानित कीमत 1.40 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस पर रणबीर कपूर ने लगभग 7 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान किया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी रणबीर कपूर अयोध्या में प्रॉपर्टी खरीदने को लेकर सुर्खियों में रहे थे। अब पुणे में एक साथ चार प्लॉट खरीदने के बाद उनका यह निवेश चर्चा का विषय बना हुआ है।
वर्कफ्रंट पर भी व्यस्त हैं रणबीर कपूर
अगर रणबीर कपूर के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वह निर्देशक नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायण' में भगवान श्रीराम के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज किया जा सकता है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस इसकी भव्य स्टारकास्ट और शानदार विजुअल्स को लेकर काफी उत्साहित हैं। मेकर्स इस फिल्म को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी में हैं।