14 JULTUESDAY2026 11:02:34 AM
Nari

ट्रेन में पूजा पाठ करवा रहे पंडित जी को देख भड़के लोग, रेलवे बोला- ये 3 लाख में बुक है

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 13 Jul, 2026 07:17 PM
ट्रेन में पूजा पाठ करवा रहे पंडित जी को देख भड़के लोग, रेलवे बोला- ये 3 लाख में बुक है

नारी डेस्क: 'सुहागरात कोच' के सुर्खियों में आने के बाद भारतीय ट्रेन का एक और अनोखा वीडियो ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गया है। इस बार सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसमें ट्रेन के कोच के अंदर एक धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है। X पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, एक पुजारी ट्रेन के डिब्बे में ज़मीन पर बैठकर पूजा-पाठ करते हुए दिखाई दिए, जिसमें कई श्रद्धालु जिनमें से ज़्यादातर सफ़ेद कपड़ों में थे  शामिल थे। ये अनुष्ठान चलती ट्रेन के अंदर किए गए, जिससे यह सवाल उठ खड़ा हुआ कि क्या ट्रेन के डिब्बों के अंदर धार्मिक आयोजन करने की अनुमति है।


वीडियो के वायरल होने के बाद, नॉर्दर्न रेलवे ने साफ किया कि ये रस्में एक प्राइवेट तौर पर बुक की गई सैलून कार के अंदर की गई थीं और यह कोच IRCTC के ज़रिए कमर्शियल बुकिंग के तहत अलॉट किया गया था। रेलवे का स्पष्टीकरण नॉर्दर्न रेलवे के आधिकारिक X अकाउंट ने जानकारी मांगने वाली एक पोस्ट का जवाब देते हुए कहा कि पूजा एक स्पेशल सैलून कार के अंदर हुई थी। नॉर्दर्न रेलवे ने साफ़ किया कि धार्मिक कार्यक्रम किसी आम पैसेंजर कोच में नहीं, बल्कि एक सैलून कार में हुआ था, जिसे IRCTC के ज़रिए एक प्राइवेट पार्टी ने बुक किया था। 

PunjabKesari
ट्रेन में सैलून कार एक प्राइवेट और शानदार रेल कोच होती है, जिसे ऊंचे ओहदे वाले अधिकारियों और VIPs के लिए बनाया जाता है। इसमें एयर-कंडीशंड बेडरूम, एक छोटी रसोई (किचनेट), लिविंग और डाइनिंग रूम, अटैच्ड वॉशरूम और दूसरी कई सुविधाएं होती हैं। रेलवे ज़ोन के अनुसार, बुकिंग 8 जुलाई को की गई थी और पार्टी ने कमर्शियल बुकिंग के लिए ₹3 लाख से ज़्यादा का एडवांस पेमेंट किया था। सैलून कार को 10 जुलाई को नई दिल्ली (NDLS) से मुंबई (BDTS) तक की एकतरफ़ा यात्रा के लिए ट्रेन नंबर 12926 पश्चिम एक्सप्रेस से जोड़ा जाना था।


नॉर्दर्न रेलवे के X अकाउंट ने साफ़ किय-  "सैलून कार IRCTC द्वारा 08.07.26 को बुक की गई थी। पार्टी ने कमर्शियल बुकिंग के तौर पर ₹3,08,580 का एडवांस पेमेंट किया था। सैलून कार को 10.07.2026 को नई दिल्ली (NDLS) से मुंबई (BDTS) तक की एकतरफ़ा यात्रा के लिए ट्रेन नंबर 12926 पश्चिम एक्सप्रेस से जोड़ा जाना था।" रेलवे अधिकारियों ने ज़ोर देकर कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेन का संचालन उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, "समय की पाबंदी, सुरक्षा, संरक्षा और यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने की मुख्य भूमिका और ज़िम्मेदारी बिना किसी समझौते के रेलवे की है।" इसमें आगे कहा गया कि घटना के दौरान कोई घायल नहीं हुआ यह साफ़ किया गया किअभिषेक करते हुए दिखे पुजारी उस समारोह का हिस्सा थे जो निजी तौर पर बुक की गई सैलून कार के अंदर हो रहा था।

Related News