11 JULSATURDAY2026 7:51:56 AM
Nari

Anshula Kapoor की शादी में छाईं Sonam Kapoor, हर फंक्शन में दिखा रॉयल ट्रेडिशनल अंदाज

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 10 Jul, 2026 07:17 PM
Anshula Kapoor की शादी में छाईं Sonam Kapoor, हर फंक्शन में दिखा रॉयल ट्रेडिशनल अंदाज

नारी डेस्क : सोनम कपूर भी कजिन अंशुला की वेडिंग में शामिल रही। बॉलीवुड की स्टाइल आइकन कही जाने वाली सोनम कपूर ने सबसे हटके और अलग सूट्स पहने। उनकी डिसेंट सी लुक में रॉयलनेस झलक रही थी। चलिए आपको सोनम की ड्रेसेज दिखाते हैं जो उन्होंने वेडिंग के दौरान पहनी थी।

PunjabKesari

वेडिंग रिसेप्शन में सोनम कपूर ने अनामिका खन्ना का डिजाइन किया बेज अनारकली सूट पहना। सूट के साथ हैवी मेचिंग दुपट्टा था और साथ में सोनम ने हैवी चौकर और झुमके पहने। इस गेटअप में वह परफेक्ट ट्रडीशनल वाइब दे रही थी।

PunjabKesari

शादी वाले दिन भी सोनम कपूर अनामिका खन्ना की ही डिजाइनर ड्रेस में नजर आई, स्किनी टोन सूट के साथ सोनम ने हैवी पर्पल केप पहनी जिसकी खूबसूरत कढ़ाई थी और इसे तैयार करने में करीब 6 महीने लग गए थे। इसके साथ सोनम मे ग्रीन ज्वैलरी पहनी।

PunjabKesari

मेहंदी वाले दिन भी सोनम सूट में ही नजर आई। सोनम ने स्काई ब्लू और बॉटल ग्रीन कंट्रास्ट सूट वियर किया जिसके साथ ओवरसाइज्ड एयररिंग्स वियर किए थे। इसे डिजाइनर पुनीता बालाना ने डिजाइन किया था।

PunjabKesari

इससे पहले माता की चौकी पर सोनम ने क्रीमी आइवरी अफगानी सूट पहना था जो इत्र लेबल का था। अंशुला की बड़ी बहन सोनम वेडिंग में परफेक्ट इंडियन वाइब दे रही थी, चारों ही ड्रेसेज को यूजर्स ने बहुत पसंद किया। आपको कौन सी ड्रेस पसंद आई कॉमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Related News