09 JULTHURSDAY2026 11:14:15 PM
Life Style

शादी के दिन मां को गले लगाने के लिए तरसी अर्जुन कपूर की बहन, बाेली- बस उनकी एक झप्पी चाहिए थी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 09 Jul, 2026 05:25 PM
शादी के दिन मां को गले लगाने के लिए तरसी अर्जुन कपूर की बहन, बाेली- बस उनकी एक झप्पी चाहिए थी

नारी डेस्क: एक बेटी जब शादी के बाद घर से विदा होती है तो एक बार पीछे मुड़कर अपन मां को जरूर देखती है क्योंकि उन्हीं से तो उसे आने वाली जिंदगी का मजबूती से सामना करने की हिम्मत मिलती है। हाल ही में शादी के बंधन में बंधीं अंशुला कपूर ऐसा नहीं कर पाई क्योंकि वह बहुत सालों पहले अपनी मां को खो चुकी है। वह अपनी जिंदगी के सबसे बड़े और खास दिन, यानी अपनी शादी के दौरान अपनी दिवंगत मां मोना शौरी कपूर को याद करके भावुक हो गईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anshula Kapoor (@anshulakapoor)

 

 

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक दिल को छू लेने वाला वीडियो शेयर करते हुए- अंशुला भावुक दिखीं और उन्होंने बताया कि कैसे शादी की तैयारियों के दौरान उन्हें अचानक अपनी मां की कमी महसूस होने लगी। वीडियो में उन्होंने अपनी मां की तस्वीरों और अपनी शादी के कुछ पलों को शेयर करते हुए कहा, "यह मैं हूं और यह मेरी मां हैं। यह तस्वीर मेरे चौथे जन्मदिन पर ली गई थी और इन सालों में यह एक ऐसी तस्वीर बन गई है जिसे मैं हमेशा तब देखती हूं जब मुझे उनके करीब महसूस करने की ज़रूरत होती है। उन्होंने कहा- "मुझे लगा था कि शादी की तैयारियों में ज़्यादातर फूल, कपड़े और मेहमानों की लिस्ट जैसी चीज़ें ही होंगी।


वह कहती हैं-  "मुझे उम्मीद नहीं थी कि इसमें ऐसे पल भी आएंगे जब मुझे बस अपनी मां की याद आएगी। मैं उनसे सवाल पूछना चाहती थी, मैं उनका चेहरा देखना चाहती थी जब वह मुझे दुल्हन के रूप में देखतीं। लेकिन सबसे ज़्यादा, मुझे बस उनकी एक झप्पी चाहिए थी। अंशुला ने बताया कि कैसे सियोल, कोरिया में अपनी बैचलरेट पार्टी के दौरान उन्होंने एक कस्टमाइज़्ड परफ्यूम में अपनी मां की यादों और उनकी खुशबू को अपने साथ रखा। वह कहती हैं-  "वह ऐसी झप्पी देती थीं जिससे सब कुछ ठीक लगने लगता था। इसलिए, सियोल में अपनी बैचलरेट पार्टी के दौरान, मैंने कुछ ऐसा किया जिसे मैं हमेशा याद रखूंगी। मैंने इस याद को एक खुशबू में बदलने की कोशिश की क्योंकि मेरी शादी के दिन, वह एक झप्पी हमेशा कमी बनकर रहने वाली थी। मैंने यह परफ्यूम इस उम्मीद में लगाया कि मुझे ऐसा महसूस होगा कि वह अभी भी मेरे साथ हैं और उनके होने का एहसास पाने का यह सबसे करीबी तरीका था।" 
 

इस इमोशनल वीडियो के साथ, अंशूला ने एक लंबा नोट भी शेयर किया जिसमें लिखा था- "लोग कहते हैं कि खुशबू यादों को जगाने का सबसे ज़बरदस्त ज़रिया है। इसलिए अपनी शादी से पहले, मैंने सोचा... क्या किसी खुशबू में कोई एहसास छिपा हो सकता है?  मुझे अब हर छोटी-छोटी बात याद नहीं है। लेकिन मुझे याद है कि मां की बाहों में मैं कितना सुरक्षित महसूस करती थी। मुझे उनके गले लगने का सुकून याद है, और उनके इतने करीब होना कि उनके परफ्यूम की हल्की सी महक भी महसूस हो सके।" उन्होंने आगे कहा- "इसलिए सियोल में अपनी बैचलरेट ट्रिप के दौरान, मैंने उस खुशबू को फिर से बनाने की कोशिश की जो मुझे मां की याद दिलाती थी और अपनी शादी के दिन, दुल्हन बनकर बाहर निकलने से ठीक पहले, मैंने उसे लगाया। एक पल के लिए, ऐसा लगा जैसे मैं फिर से उनकी बाहों में सिमट गई हूं।" बता दें कि अंशूला ने हाल ही में अपने लंबे समय के पार्टनर रोहन ठक्कर के साथ परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक निजी समारोह में शादी की। अंशूला फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी कपूर की बेटी हैं। मोना का निधन 25 मार्च 2012 को 48 साल की उम्र में कैंसर से जूझने के बाद हुआ था। 
 

Related News