03 JULFRIDAY2026 11:28:19 AM
Life Style

तीसरी बार दूल्हा बन रहे हैं आमिर खान,  बोले- मेरी शादी है आप लोगों की दुआएं चाहिए

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 03 Jul, 2026 10:25 AM
तीसरी बार दूल्हा बन रहे हैं आमिर खान,  बोले- मेरी शादी है आप लोगों की दुआएं चाहिए

नारी डेस्क: यह ऑफिशियल है! बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की शादी की घंटियां बज रही हैं।  गुरुवार को, मुंबई में प्रीतम और पेड्रो की स्क्रीनिंग पर मीडिया से बात करते हुए, आमिर खान ने कन्फर्म किया कि वह 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि शादी एक प्राइवेट अफेयर होगी और उनके घर पर होगी करीबी परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा- "हां मेरी शादी हो रही है 5 जुलाई को, और बहुत ही छोटी सी शादी है। घर पर ही कर रहे हैं, दोनों परिवारों के साथ। बहुत ही खास दिन है हमारे लिए। सबकी दुआएं और आशीर्वाद चाहेंगे।" उन्होंने कहा- प्लीज हमारी खुशी और आगे के शानदार सफर के लिए दुआ करें।" उनके साथ खडा बेटा जुनैद अपने पिता की बातें सुन का मुस्कुरा रहा था। 
 

पिछले साल मार्च में60वें जन्मदिन पर, एक्टर ने मुंबई में अपनी पार्टनर गौरी को मीडिया से मिलवाया था, और तब से, फैंस उनकी लव लाइफ के बारे में और जानकारी पाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। आमिर ने पहले रीना दत्ता और बाद में किरण राव से शादी की थी। रीना से अपनी पहली शादी से आमिर के दो बच्चे हैं, जुनैद और इरा। एक्टर और उनकी दूसरी पत्नी, डायरेक्टर किरण राव ने 2005 में शादी की और 2021 में अलग हो गए। वे अपने बेटे आज़ाद की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं।

Related News