02 JULTHURSDAY2026 6:12:18 PM
Nari

पुरानी जींस को फेंकने की बजाय बनाएं ये 5 यूजफुल चीजें, घर आए मेहमान भी करेंगे तारीफ

  • Edited By Monika,
  • Updated: 02 Jul, 2026 01:29 PM
पुरानी जींस को फेंकने की बजाय बनाएं ये 5 यूजफुल चीजें, घर आए मेहमान भी करेंगे तारीफ

नारी डेस्क : अलमारी में पड़ी पुरानी या फिट न आने वाली जींस को अक्सर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं या किसी कोने में रख छोड़ते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही पुरानी डेनिम आपके घर की सजावट में नया चार्म जोड़ सकती है? डेनिम का कपड़ा मजबूत, टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाला होता है, इसलिए इसे दोबारा इस्तेमाल करके कई खूबसूरत और काम की चीजें बनाई जा सकती हैं। अगर आप भी DIY (Do It Yourself) और होम डेकोर के शौकीन हैं, तो ये आसान आइडियाज आपके बहुत काम आएंगे।

स्टाइलिश डेनिम कुशन कवर

पुरानी जींस से बने कुशन कवर आपके लिविंग रूम को मॉडर्न और यूनिक लुक दे सकते हैं।

कैसे बनाएं?
जींस के पैरों वाले हिस्से को कुशन के आकार के अनुसार काट लें।
तीन तरफ से सिलाई करें और एक तरफ जिपर या बटन लगा दें।
चाहें तो अलग-अलग डेनिम के टुकड़ों से पैचवर्क डिजाइन भी बना सकते हैं।

PunjabKesari

रस्टिक डेनिम टेबल रनर

डाइनिंग या सेंटर टेबल को नया लुक देने के लिए डेनिम टेबल रनर बेहतरीन विकल्प है।

कैसे बनाएं?
जींस के लंबे हिस्से को बराबर पट्टियों में काटें।
इन पट्टियों को जोड़कर लंबा रनर तैयार करें।
चाहें तो किनारों पर लेस या रंगीन धागे से सजावट भी कर सकते हैं।

यें भी पढ़ें : 30 दिनों तक चीनी छोड़ते ही शरीर में दिखेंगे ये बड़े बदलाव, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

 

वॉल पॉकेट ऑर्गनाइजर

जींस की मजबूत जेबें छोटी-छोटी चीजों को व्यवस्थित रखने के लिए बेहद काम आती हैं।

कैसे बनाएं?
जींस की पीछे वाली जेबों को कपड़े सहित काट लें।
इन्हें किसी मोटे कपड़े या डेनिम के बड़े टुकड़े पर सिल दें।
ऊपर हैंगर या लकड़ी की रॉड लगाकर दीवार पर टांग दें।
इसमें आप चाबियां, मोबाइल, चश्मा, पेन, रिमोट या चार्जर जैसी चीजें आसानी से रख सकते हैं।

PunjabKesari

डेनिम प्लांटर कवर

अगर आपके घर में इंडोर प्लांट्स हैं, तो पुराने गमलों को स्टाइलिश लुक देने के लिए डेनिम कवर बना सकते हैं।

कैसे बनाएं?
जींस की मोहरी को गमले की ऊंचाई के अनुसार काट लें।
इसे गमले के ऊपर कवर की तरह चढ़ा दें।
चाहें तो बटन, लेस या रस्सी से इसे और आकर्षक बना सकते हैं।

यें भी पढ़ें : सोने की कलम से लिखी होती है इस मूलांक वालों की किस्मत, धन-वैभव खुद आता है इनके पास

 

खूबसूरत डोर हैंगिंग

पुरानी जींस से बनी डोर हैंगिंग आपके घर के प्रवेश द्वार को क्रिएटिव और आकर्षक बना सकती है।

कैसे बनाएं?
डेनिम के कपड़े को त्रिकोण, दिल या अन्य पसंदीदा आकार में काट लें।
इन्हें मजबूत धागे या सुतली में पिरो दें।
बीच-बीच में रंग-बिरंगे मोती, लकड़ी के बीड्स या छोटी घंटियां लगाकर सजाएं।

PunjabKesari

पुरानी जींस को बेकार समझकर फेंकने के बजाय आप उसे नए और उपयोगी होम डेकोर आइटम में बदल सकते हैं। इससे न सिर्फ घर को नया और स्टाइलिश लुक मिलेगा, बल्कि पुराने कपड़ों का दोबारा इस्तेमाल कर आप पर्यावरण संरक्षण में भी अपना योगदान दे सकेंगे।

Related News