नारी डेस्क: फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाले एक्टर वेदांग रैना एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्म नहीं बल्कि उनका शानदार मुंबई वाला घर है। हाल ही में फराह खान के व्लॉग में उनके घर की झलक सामने आई, जिसने फैंस को इंटीरियर डिज़ाइन के नए आइडियाज भी दे दिए। घर का हर कोना मॉडर्न और क्लासिक डिजाइन का ऐसा मेल दिखाता है, जो इसे बेहद लग्जरी और होमली दोनों फील देता है।
क्लासिक और रॉयल एंट्रेंस का पहला इंप्रेशन
वेदांग रैना के घर का एंट्रेंस बेहद सिंपल लेकिन रॉयल टच लिए हुए है। लकड़ी के दरवाजे पर शेवरॉन पैटर्न की बारीक कारीगरी देखने को मिलती है, जो एंट्री को खास बनाती है। दरवाजे के पास दीवार पर उनका सरनेम “RAINA” लिखा हुआ है, जो इसे एक पर्सनल और स्टाइलिश टच देता है। एंट्रेंस के पास रखा हरा-भरा इनडोर प्लांट पूरे स्पेस को फ्रेश और वेलकमिंग फील देता है।

न्यूट्रल टोन में सजा सुकून भरा लिविंग एरिया
लिविंग रूम में क्रीम और न्यूट्रल शेड्स का इस्तेमाल किया गया है, जो पूरे स्पेस को शांत और एलिगेंट बनाता है। आरामदायक सोफे, रंग-बिरंगे कुशन और पारंपरिक पैटर्न वाला कार्पेट इस एरिया को वॉर्म लुक देते हैं। दीवारों पर की गई हल्की नक्काशी और स्टाइलिश लैंप इसे मॉडर्न टच देते हैं। साथ ही किताबों की अलमारी और छोटे पौधे घर को एक लाइफ और पर्सनल फील जोड़ते हैं।
फर्श से छत तक खिड़कियां, रोशनी से भरता घर
इस घर की सबसे खास बात इसकी बड़ी ग्लास विंडोज़ हैं, जो फर्श से लेकर छत तक फैली हुई हैं। दिन के समय इनमें से आती प्राकृतिक रोशनी पूरे लिविंग एरिया को और भी खुला और फ्रेश बना देती है। खिड़कियों के बाहर बालकनी में लगे पौधे और बैठने की जगह घर को एक नेचुरल और रिलैक्सिंग वाइब देते हैं। न्यूट्रल पर्दे इंटीरियर के साथ पूरी तरह मेल खाते हैं।

ये भी पढ़ें: रसोई से लेकर बेडरूम तक, घर में रखी ये 7 चीजें बन सकती हैं आग लगने की वजह!
पर्सनल टच से सजी दीवारें और यादों का कोना
घर का एक हिस्सा पूरी तरह पर्सनलाइज्ड है, जहां लकड़ी की कंसोल टेबल पर फैमिली फोटो फ्रेम्स और यादें सजाई गई हैं। यह कोना घर को सिर्फ एक लग्जरी स्पेस नहीं बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव भी देता है। सफेद गमलों में लगे बड़े पौधे और दीवारों का ज्योमेट्रिक टेक्सचर इसे और भी मॉडर्न बनाते हैं।बार एरिया बना सबसे स्टाइलिश स्पॉट लिविंग एरिया के सामने बना मिनी बार एरिया घर का सबसे कूल कोना है। ब्लैक काउंटर, वुडन स्टूल और बैकग्राउंड में हल्की वॉर्म लाइट इसे एक प्रीमियम लुक देते हैं। दीवार पर लगी विंटेज फिल्म पोस्टर और सजावट इस जगह को रेट्रो और लाउंज वाइब देती है।

डाइनिंग स्पेस में ट्रेडिशनल टच
डाइनिंग एरिया पूरी तरह वुडन थीम पर आधारित है, जिसमें मजबूत लकड़ी की टेबल और कुर्सियां शामिल हैं। नीचे बिछा पारंपरिक डिजाइन वाला कार्पेट इसे और भी आकर्षक बनाता है।सेंटर में रखी डेकोरेटिव ट्रे, कैंडल्स और पीतल की सजावट इस स्पेस को क्लासिक और एलीगेंट फिनिश देती है।
मॉडर्न गैली किचन का स्मार्ट डिजाइन
किचन को गैली लेआउट में डिजाइन किया गया है, जिसमें लंबी और व्यवस्थित स्टोरेज कैबिनेट्स हैं। ग्रे और न्यूट्रल टोन इसे मिनिमल और क्लीन लुक देते हैं। इन-बिल्ट अप्लायंसेज और ग्लास कैबिनेट्स के साथ प्रोफाइल लाइटिंग इसे बेहद मॉडर्न और प्रैक्टिकल बनाती है।
शांत और नेचुरल बेडरूम वाइब
बेडरूम बेहद सिंपल और रिलैक्सिंग रखा गया है। लकड़ी का बेड, सफेद बेडिंग और हल्की सजावट इसे एक सुकूनभरा माहौल देते हैं। कोने में रखा शीशा और छोटा पौधा कमरे को फ्रेश और नेचुरल टच देते हैं, जो आराम के लिए बिल्कुल परफेक्ट माहौल बनाता है।