
गर्मियों में अगर आप ऐसा आउटफिट चाहती हैं जो हल्का, ट्रेंडी और एलिगेंट लगे, तो पैचवर्क सूट बेहतरीन विकल्प है। रंग-बिरंगे पैच और खूबसूरत डिजाइन आपके समर लुक को खास बना सकते हैं। पैचवर्क सूट गर्मियों में कम्फर्ट और स्टाइल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन हैं, जिन्हें आप कैजुअल आउटिंग से लेकर छोटे फंक्शन तक आसानी से पहन सकती हैं। इसमें कॉटन, मुलमुल या लिनेन फैब्रिक ज्यादा पसंद किए जाते हैं। चलिए जानते हैं पैचवर्क सूट के स्टाइलिश आइडियाज

कॉटन पैचवर्क स्ट्रेट सूट
हल्के कॉटन फैब्रिक में छोटे-छोटे पैचवर्क वाला स्ट्रेट सूट ऑफिस, कॉलेज या डेली वियर के लिए परफेक्ट रहता है। इसे सिंपल दुपट्टे के साथ स्टाइल करें।

पेस्टल शेड पैचवर्क सूट
पीच, लैवेंडर, मिंट ग्रीन, स्काई ब्लू या बेबी पिंक जैसे पेस्टल रंग गर्मियों में ठंडक का एहसास देते हैं। इन रंगों में पैचवर्क सूट बेहद एलिगेंट दिखते हैं।

फ्लोरल पैचवर्क अनारकली
फ्लोरल पैचवर्क वाली अनारकली फैमिली फंक्शन, पूजा या डे-टाइम पार्टी के लिए शानदार विकल्प है। इसके साथ हल्की ज्वेलरी पहनें।

चिकनकारी और पैचवर्क कॉम्बिनेशन
चिकनकारी के साथ पैचवर्क का मेल एथनिक लुक को और आकर्षक बनाता है। यह स्टाइल सादगी और खूबसूरती दोनों का बेहतरीन संतुलन है।

ए-लाइन पैचवर्क कुर्ता
ए-लाइन कुर्ते पर पैचवर्क डिज़ाइन आरामदायक होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी लगता है। इसे पलाज़ो या स्ट्रेट पैंट के साथ पहनें। साथ में अरामदायक फुटवियर जैसे फ्लैट्स या जूतियां चुनें।

कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे के साथ पैचवर्क सूट
अगर सूट सिंपल है, तो प्रिंटेड या कॉन्ट्रास्ट दुपट्टा पूरे लुक को आकर्षक बना देता है। यह समर फैशन का ट्रेंडी विकल्प है।