25 JULSATURDAY2026 11:07:09 PM
Nari

सिर्फ ईशान ही नहीं, शाहिद कपूर के हैं एक और भाई और बहन भी, साथ है गहरी बॉन्डिंग

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 01 Jul, 2026 12:35 PM

नारी डेस्क:  बॉलीवुड के हैंडसम हीरो शाहिद कपूर फैमिली मैन है जो अपने परिवार से गहरा लगाव रखते हैं। ईशान खट्टर उनके छोटे भाई हैं ये बात तो सब जानते हैं लेकिन ईशान के अलावा उनका एक भाई और बहन और भी हैं हालांकि उनके बारे में लोगों को कम ही पता है क्योंकि वो शाहिद और ईशान जैसे इतने लाइमलाइट में नहीं रहते लेकिन अपने सौतेले भाई बहनों को शाहिद जान से ज्यादा प्यार करते हैं।

तलाक के बाद दोबारा बसा परिवार, ऐसे जुड़े नए रिश्ते

पहले आपको बता दें कि शाहिद, पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे हैं और जब मां-बाप का तलाक हो गया तो दोनों ने ही दूसरी शादी कर ली। नीलिमा ने आगे राजेश खट्टर से शादी की जिससे उन्हें ईशान खट्टर हुए जबकि पंकज कपूर ने सुप्रिया पाठक से शादी की, जिससे उन्हें दो बच्चे हुए सनाह और रोहन कपूर। सनाह कपूर भी बॉलीवुड एक्टर हैं हालांकि अपने भाई शाहिद जितनी फेमस नहीं।  सनाह कपूर की शादी मयंक पाहवा से हुई जो एक्टर मनोज पाहवा के बेटे हैं और आगे सनाह के भाई यानि शाहिद के सौतेले भाई रोहन कपूर की शादी बहन की ननद मनुकृति पाहवा से ही हुई मनोज पाहवा की बेटी हैं।

PunjabKesari

 ईशान के अलावा सनाह और रोहन भी हैं शाहिद के भाई-बहन

मनुकृति भी पेशे से एक्टर हैं जो थिएटर से जुड़ी थी। वहीं सनाह कपूर ने फिल्म शानदार से इंडस्ट्री में कदम रखा था और इस फिल्म में वह पिता पकंज और भाई शाहिद के साथ नजर आई थी। अगर आप नहीं जानते तो बता दें कि शाहिद की सौतेली मां सुप्रिया पाठक की बहन रत्ना पाठक और नसीरुद्दीन शाह रिश्ते में शाहिद के सौतेले मौसी-मौसा लगते हैं।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर भड़के 'रामायण' के लक्ष्मण, बोले- चोरी करने वालों को बेरहम सजा दो

रत्ना पाठक और नसीरुद्दीन शाह से भी है पारिवारिक नाता

भले ही शाहिद के भाई बहन सौतेले हैं लेकिन उनके रिश्ते में किसी तरह की कड़वाहट नहीं है। एक इवेंट में सना कपूर ने कहा था कि शाहिद कपूर जैसे देखभाल करने वाले, प्यार करने वाले भाई को पाकर वह खुद को खुशकिस्मत मानती है। चूंकि, हमारे बीच उम्र का अंतर है, उन्होंने अपनी आंखों के सामने मुझे बड़ा होते देखा है, इसलिए वह मेरा बहुत ध्यान रखते हैं।"

PunjabKesari

 सनाह कपूर ने भाई शाहिद को बताया सबसे केयरिंग

सनाह ने यह भी कहा था कि शाहिद परिवार के वो मेंबर हैं जिन्हें वह कभी भी फोन कर अपनी बातें बता सकती हैं जो बातें वह अपने माता-पिता के साथ शेयर नहीं कर सकती इसलिए वह दोस्त भी हैं और प्यार करने वाले भाई भी। आगे शाहिद ने नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाली मीरा राजपूत कपूर से शादी की। दोनों के दो प्यारे बच्चे हैं, मीशा और जैन कपूर ।
PunjabKesari

Related News