27 JULMONDAY2026 9:51:08 AM
Life Style

‘मैं प्रेग्नेंट हूं…’ आकांक्षा चमोला के खुलासे से हिला ‘लॉकअप 2’, राम कपूर ने पूछा- बच्चे का पिता कौन?

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 26 Jul, 2026 12:08 PM
‘मैं प्रेग्नेंट हूं…’ आकांक्षा चमोला के खुलासे से हिला ‘लॉकअप 2’, राम कपूर ने पूछा- बच्चे का पिता कौन?

 नारी डेस्क:  टीवी अभिनेता गौरव खन्ना की पत्नी और अभिनेत्री आकांक्षा चमोला इन दिनों रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में अपने बेबाक अंदाज और विवादित बयानों की वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। शो में एंट्री लेने के बाद से ही वह कई ऐसे बयान दे चुकी हैं, जिन्होंने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अब उनका एक और बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर जमकर चर्चा हो रही है।

पहले भी अपने बयानों से मचा चुकी हैं हलचल

आकांक्षा ने शो में आने के बाद सबसे पहले अपने पति गौरव खन्ना से तलाक लेने की बात कहकर सभी को चौंका दिया था। इसके बाद उन्होंने खुद को बाइसेक्शुअल बताया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी चर्चा हुई। शो के दौरान उनकी कंटेस्टेंट पामेला सेरेना के साथ अच्छी दोस्ती देखने को मिल रही है। वहीं, लैला उर्फ वरुण यादव के साथ उनकी मस्ती और मजाक भी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है।

'मैं प्रेग्नेंट हूं' वाले बयान ने खींचा सबका ध्यान

हाल ही में प्रसारित हुए एपिसोड में एक ऐसा पल देखने को मिला जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया। दरअसल, शो के होस्ट राम कपूर मजाकिया अंदाज में लैला के पास पहुंचते हैं और कहते हैं कि आकांक्षा दावा कर रही हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं और उनके होने वाले बच्चे के पिता लैला हैं। यह सुनते ही सेट पर मौजूद सभी कंटेस्टेंट जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

राम कपूर के सवाल पर आकांक्षा ने दिया ऐसा जवाब

माहौल को और दिलचस्प बनाते हुए अभिनेता धीरज धूपर भी मजाक में कहते हैं कि उन्हें इस बारे में पहले से जानकारी थी। इसके बाद राम कपूर, लैला को साथ लेकर आकांक्षा के पास पहुंचते हैं और मुस्कुराते हुए पूछते हैं, "बताइए, आपके बच्चे का पिता कौन है?" इस सवाल पर आकांक्षा बिना झिझक हंसते हुए जवाब देती हैं, "लैला।" उनका यह जवाब सुनकर सेट पर मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगते हैं।

लैला की बात पर फिर गूंज उठी हंसी

आकांक्षा के जवाब के बाद लैला भी मजाकिया अंदाज में कहते हैं, "अरे बेटा... सबको मत बता।" इस दौरान राम कपूर भी मजाक को आगे बढ़ाते हुए कहते हैं, "अब पामेला क्या बोलेगी?" इस पर लैला हंसते हुए जवाब देते हैं, "मैंने पहले ही कहा था कि शादी चमोला से करूंगा और हुकअप पामेला से।" इस पूरी बातचीत के दौरान शो का माहौल पूरी तरह हल्का-फुल्का और मनोरंजक नजर आया।

सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी

हालांकि, शो के अंदर यह पूरा घटनाक्रम मजाक का हिस्सा था, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स ने आकांक्षा चमोला के इस मजाक को पसंद नहीं किया और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों का कहना है कि सिर्फ लाइमलाइट और कंटेंट के लिए इस तरह के बयान देना सही नहीं है।

गौरव खन्ना का नाम भी आया चर्चा में

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने अभिनेता गौरव खन्ना का नाम लेते हुए भी प्रतिक्रिया दी। उनका कहना था कि आकांक्षा को इस तरह के विवादित मजाक से बचना चाहिए और गौरव खन्ना से सादगी व संयम सीखना चाहिए। वहीं कुछ दर्शकों ने इसे सिर्फ शो का एंटरटेनमेंट बताते हुए ज्यादा गंभीरता से नहीं लेने की सलाह दी।

वायरल वीडियो के बाद छिड़ी बहस

फिलहाल, शो के दौरान हुआ यह पूरा घटनाक्रम केवल मनोरंजन और मजाक का हिस्सा था। हालांकि, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस पर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग इसे मनोरंजन का हिस्सा मान रहे हैं, जबकि कई दर्शक इस तरह के कंटेंट को अनावश्यक और विवाद पैदा करने वाला बता रहे हैं।
  
 

 

Related News