08 JULWEDNESDAY2026 3:34:25 PM
Nari

अपनी शादी में Anshula Kapoor ने दिखाई Creativity,  बिना डाई के ही छिपा लिए सफेद बाल

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 08 Jul, 2026 02:35 PM
अपनी शादी में Anshula Kapoor ने दिखाई Creativity,  बिना डाई के ही छिपा लिए सफेद बाल

नारी डेस्क: इन दिनों हर तरफ बोनी कपूरी की बेटी अंशुला कपूर के ही चर्चे चल रही हैं। अंशुला के वेडिंग लुक्स ने सबका ध्यान अपनी और खींच लिया। मेहंदी से लेकर रिसेप्शन तक उनके सारे लुक्स एक से बए़कर एक थे। इन सभी लुक्स को बहुत सोच-समझकर तैयार किया गया है और हर लुक के पीछे एक कहानी है। इसी बीच हेयरस्टाइलिस्ट अक्षता होनवार ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बताया गया कि कैसे अर्जुन कपूर की बहन ने 'ग्रे ब्लेंडिंग' का इस्तेमाल करके बहुत क्रिएटिव तरीके से अपने सफ़ेद बालों को छिपाया


 अक्षता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "सफ़ेद बालों को पूरी तरह छिपाने की ज़रूरत नहीं है। उन्हें बस खूबसूरती से मिलाना (ब्लेंड करना) जरूरी है। जब अंशूला ने मुझे बताया कि वह अपनी शादी के लिए बालों को जितना हो सके नैचुरल दिखाना चाहती हैं, तो मुझे पता था कि 'ग्रे ब्लेंडिंग' ही सबसे सही तरीका है।" अंशूला की हेयरस्टाइलिस्ट के अनुसार, बालों को पूरी तरह कवर करने या पारंपरिक 'रूट टच-अप' के बजाय, उन्होंने अंशूला के नैचुरल बालों पर काम किया। उन्होंने बालों में हल्का डाइमेंशन (गहराई और शेड) दिया, ताकि बाल बढ़ने पर भी लुक नैचुरल और बढ़िया लगे, साथ ही सब कुछ एलिगेंट, आसान और शादी के लिए एकदम सही दिखे। इसके लिए हर फ़ॉर्मूला, हर प्लेसमेंट और हर सेक्शन को खास तौर पर उनके लिए कस्टमाइज़ किया गया था।


 वीडियो में अक्षता ने बताया कि कोई आम रंग चुनने के बजाय, वह और अंशूला दोनों ही चाहते थे कि बाल ज़्यादा नैचुरल दिखें, इसलिए उन्होंने दो रंग चुने: ब्राउन और हल्का ब्राउन। इस प्रोसेस के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि सफ़ेद बालों पर रंग ठीक से नहीं चढ़ता, इसलिए ब्राउन रंग इस्तेमाल करने से बालों का टेक्सचर ज़्यादा ट्रांसलूसेंट (हल्का पारदर्शी) दिखता है। उन्होंने आगे कहा कि यह तरीका इसलिए बेहतर काम करता है क्योंकि अगर आप ग्रे बालों को पूरी तरह से कवर करने की कोशिश करते हैं, तो बाल बढ़ने पर वे एक बैंड की तरह दिखते हैं।

यही वजह है कि उन्होंने हर ग्रे बाल को चुनकर उसे डार्क नहीं किया बल्कि उन्होंने दो रंगों ब्राउन और लाइट ब्राउन के साथ हाइलाइट्स और लो-लाइट्स का इस्तेमाल किया। इससे ग्रे बाल आसानी से घुल-मिल जाते हैं क्योंकि काला और सफ़ेद रंग बहुत ज़्यादा अलग दिखते हैं, जबकि ब्राउन रंग उन्हें कम साफ़ दिखाता है, और नतीजे खुद ही सब कुछ बयां करते हैं। अगर आप भी जल्द ही दुल्हन बनने जा रही हैं तो ये टिप आपके बेहद काम आ सकती है। 
 

Related News