18 JULSATURDAY2026 3:30:49 AM
Nari

महेश बाबू के भतीजे ने की सगाई, छा गया कोरियन गर्लफ्रेंड का Traditional look

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 15 Jul, 2026 05:39 PM
महेश बाबू के भतीजे ने की सगाई, छा गया कोरियन गर्लफ्रेंड का Traditional look

 नारी डेस्क:  टॉलीवुड सुपरस्टार महेश बाबू के परिवार में जल्द ही शादी की खुशियां दस्तक देने वाली हैं। अभिनेता के भतीजे सिद्धार्थ घट्टामनेनी ने अपनी साउथ कोरियन गर्लफ्रेंड ह्येन किम के साथ सगाई कर ली है। इस खास मौके की तस्वीरें महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर ने सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिसके बाद यह समारोह चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं ह्येन किम के खूबसूरत भारतीय लुक ने, जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

हैदराबाद में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच हुई सगाई

सिद्धार्थ और ह्येन किम की सगाई हैदराबाद में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में संपन्न हुई। समारोह की तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आए। कपल ने अपने आउटफिट्स को इस तरह चुना कि दोनों का लुक एक-दूसरे को खूबसूरती से कॉम्प्लिमेंट कर रहा था। यही वजह है कि सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

फ्लोरल लहंगे में छाया ह्येन किम का देसी अंदाज

साउथ कोरिया से होने के बावजूद ह्येन किम ने सगाई के लिए पूरी तरह भारतीय पारंपरिक लुक अपनाया। उन्होंने येलो बेस वाला खूबसूरत फ्लोरल लहंगा पहना, जिस पर गुलाबी, हरे और लाल रंग के बड़े-बड़े फूलों की कढ़ाई की गई थी। लहंगे की चौड़ी बॉर्डर और बारीक एम्ब्रॉयडरी ने उनके पूरे लुक को बेहद एलिगेंट और रॉयल बना दिया। लहंगे पर हल्की सीक्विन वर्क की चमक भी नजर आई, जिसने पारंपरिक डिजाइन में मॉडर्न टच जोड़ दिया। डे फंक्शन के लिए चुना गया यह रंग उन पर खूब फब रहा था।

स्लीवलेस ब्लाउज ने दिया मॉडर्न ट्विस्ट

ह्येन किम ने अपने फ्लोरल लहंगे के साथ हैवी एम्बेलिश्ड स्लीवलेस ब्लाउज कैरी किया। ब्लाउज पर गोल्डन सीक्विन, फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी और ग्रीन-ऑरेंज शेड्स की बारीक कढ़ाई की गई थी। डीप नेकलाइन ने उनके लुक को स्टाइलिश और मॉडर्न बनाया। इसके साथ उन्होंने शीयर येलो दुपट्टा एक कंधे पर साड़ी के पल्लू की तरह ड्रेप किया, जिसका फ्लोरल बॉर्डर पूरे लुक में ग्रेस जोड़ रहा था।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  Alia Bhatt के साड़ी लुक्स ने जीता दिल, पारसी गारा से बनारसी तक खूबसूरत फ्यूजन बना नया फैशन ट्रेंड

जूलरी ने पूरा किया ट्रेडिशनल लुक

अपने ब्राइडल लुक को पूरा करने के लिए ह्येन किम ने रेड स्टोन वाला स्टेटमेंट नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स, मांगटीका और ब्रेसलेट पहना। रस्मों के दौरान उन्होंने गोल्ड जूलरी भी कैरी की, जिसमें गोल्ड ब्रेसलेट और नेकपीस शामिल था। दिलचस्प बात यह रही कि ट्रेडिशनल लुक के साथ उनके हाथ में ग्रीन कलर की डिजिटल वॉच भी नजर आई, जिसने उनके स्टाइल में एक अलग ही ट्विस्ट जोड़ दिया। वहीं, सॉफ्ट वेवी हेयरस्टाइल और न्यूड टोन मेकअप ने उनकी नैचुरल खूबसूरती को और निखार दिया।

सिद्धार्थ का सटल लेकिन क्लासी लुक

सिद्धार्थ घट्टामनेनी ने इस खास मौके पर डार्क ग्रीन रंग का टेक्सचर्ड कुर्ता-पायजामा पहना। बिना ज्यादा कढ़ाई या भारी डिजाइन वाले इस आउटफिट में उनका लुक बेहद सटल और क्लासी नजर आया। उन्होंने अपने लुक को पर्ल और स्टेटमेंट पेंडेंट वाली लेयर्ड माला के साथ पूरा किया। उनका आउटफिट ह्येन किम के लहंगे के साथ शानदार कलर को-ऑर्डिनेशन में दिखाई दिया।

ब्राइड्स के लिए स्टाइलिंग इंस्पिरेशन

ह्येन किम का एंगेजमेंट लुक उन दुल्हनों के लिए बेहतरीन इंस्पिरेशन हो सकता है, जो सगाई या मेहंदी जैसे डे फंक्शन में एलिगेंट और फ्रेश लुक चाहती हैं।  सॉफ्ट कलर का फ्लोरल लहंगा, हल्का दुपट्टा, स्टेटमेंट जूलरी, नेचुरल मेकअप और सॉफ्ट वेवी हेयरस्टाइल पूरे लुक को बेहद आकर्षक बना सकते हैं। इसके अलावा, कपल का कलर-कोऑर्डिनेटेड आउटफिट भी तस्वीरों में काफी खूबसूरत नजर आता है।

PunjabKesari

नम्रता शिरोडकर का लुक भी रहा आकर्षण का केंद्र

इस समारोह में महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर भी अपने पारंपरिक अंदाज से सभी का ध्यान खींचने में सफल रहीं। उन्होंने पिंक रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसके चौड़े बॉर्डर पर सुनहरी जरी का खूबसूरत काम किया गया था। सिंपल लेकिन एलिगेंट साड़ी के साथ उन्होंने डायमंड नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स पहने, जिसने उनके पूरे लुक में रॉयल टच जोड़ दिया। उनकी सादगी और ग्रेस ने भी समारोह की तस्वीरों में अलग ही छाप छोड़ी।
 

 

 

Related News