06 SEPSUNDAY2026 12:54:05 AM
Nari

मैटरनिटी शूट के लिए ट्राई करें Celebrity Moms के ये 5 लुक, साड़ी से ड्रेस तक मिलेंगे Ideas

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 05 Sep, 2026 04:55 PM
मैटरनिटी शूट के लिए ट्राई करें Celebrity Moms के ये 5 लुक, साड़ी से ड्रेस तक मिलेंगे Ideas

नारी डेस्क:  प्रेग्नेंसी के दौरान हर महिला के लिए ये समय बेहद खास होता है। बच्चे के जन्म से पहले की इन खूबसूरत यादों को संजोने के लिए आजकल मैटरनिटी फोटोशूट काफी पसंद किया जाता है। कुछ महिलाएं प्रोफेशनल फोटोग्राफर की मदद लेती हैं, तो कुछ घर पर ही मोबाइल कैमरे से अपनी तस्वीरें क्लिक करवा लेती हैं। आमतौर पर प्रेग्नेंसी के आठवें या नौवें महीने में मैटरनिटी शूट कराया जाता है। इस दौरान बेबी बंप को खूबसूरती से फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें ली जाती हैं, जो आगे चलकर मां और बच्चे दोनों के लिए खास याद बन जाती हैं। अगर आप भी मैटरनिटी शूट की तैयारी कर रही हैं लेकिन आउटफिट को लेकर कंफ्यूज हैं, तो बॉलीवुड और टीवी की इन सेलिब्रिटी मॉम्स के लुक्स से आइडिया लिया जा सकता है।

गोल्डन साड़ी में करिश्मा तन्ना का ट्रेडिशनल लुक

करिश्मा तन्ना का गोल्डन साड़ी वाला मैटरनिटी लुक काफी पसंद किया गया था। उन्होंने इस लुक में ट्रेडिशनल साउथ इंडियन स्टाइल को अपनाया था। गोल्डन ब्लाउज के साथ गोल्डन साड़ी में करिश्मा बेहद खूबसूरत नजर आईं। इस लुक की खास बात इसकी सादगी थी। ग्रीन और गोल्ड जूलरी ने पूरे आउटफिट को खूबसूरती से कॉम्प्लीमेंट किया। अगर आप मैटरनिटी शूट में ट्रेडिशनल और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो गोल्डन साड़ी का यह अंदाज अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

PunjabKesari

पेस्टल पिंक साड़ी में करिश्मा का रॉयल अंदाज

करिश्मा तन्ना ने अपनी गोद भराई के मौके पर पेस्टल पिंक साड़ी पहनी थी। हल्के रंग की इस साड़ी के साथ उन्होंने सिंपल ब्लाउज और ट्रेडिशनल टेंपल जूलरी कैरी की थी। साड़ी के साथ मोतियों वाली गोल्डन जूलरी ने उनके पूरे लुक को रॉयल टच दिया। अगर आपको बहुत ज्यादा हैवी या चमकदार आउटफिट पसंद नहीं है, तो पेस्टल शेड की साड़ी और ट्रेडिशनल जूलरी का यह कॉम्बिनेशन मैटरनिटी फोटोशूट के लिए खूबसूरत लग सकता है।

दीपिका पादुकोण का एलिगेंट साड़ी लुक

दीपिका पादुकोण का साड़ी वाला मैटरनिटी लुक भी काफी चर्चा में रहा। उन्होंने ब्लू कलर की जड़ी हुई साड़ी पहनी थी, जिसमें उनका लुक काफी ग्रेसफुल नजर आया। दीपिका ने साड़ी के साथ गले में मोतियों का हार और बड़े ईयररिंग्स पहने थे। बोल्ड आई मेकअप और स्लीक बन ने पूरे लुक को और ज्यादा क्लासी बना दिया। जो महिलाएं मैटरनिटी शूट में ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ थोड़ा ग्लैमरस टच चाहती हैं, उनके लिए यह लुक अच्छा इंस्पिरेशन हो सकता है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  कैंसर के इलाज के बीच भावुक हुईं दीपिका कक्कड़, छलके आंसू, बोलीं- 'हमें बहुत लड़ना है'

ब्लेजर में दीपिका का मॉडर्न मैटरनिटी लुक

अगर साड़ी आपकी पसंद नहीं है और आप मैटरनिटी शूट में कुछ मॉडर्न ट्राई करना चाहती हैं, तो दीपिका का ब्लेजर लुक आइडिया दे सकता है। इस लुक में उन्होंने अपने बेबी बंप को खूबसूरती से फ्लॉन्ट किया था। दीपिका ने ब्रालेट के साथ ब्लेजर कैरी किया और बाकी लुक को काफी सिंपल रखा। इस तरह का आउटफिट उन महिलाओं के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है जो फोटोशूट में ग्लैमरस लेकिन ज्यादा तामझाम वाला लुक नहीं चाहतीं।

PunjabKesari

वेलवेट ड्रेस में सोनम कपूर का खूबसूरत अंदाज

सोनम कपूर का वेलवेट ड्रेस वाला मैटरनिटी लुक भी काफी एलिगेंट था। उन्होंने ऑफ-शोल्डर वेलवेट ड्रेस पहनी थी, जिसमें फुल स्लीव्स थीं। ड्रेस की खूबसूरती को देखते हुए सोनम ने एक्सेसरीज को काफी मिनिमल रखा। उन्होंने हैवी नेकपीस या बहुत ज्यादा जूलरी पहनने के बजाय ईयररिंग्स और रिंग से लुक पूरा किया। सटल मेकअप और खुले बालों ने उनके लुक को और नेचुरल रखा। अगर आप मैटरनिटी शूट के लिए गाउन या ड्रेस पहनने का सोच रही हैं, तो वेलवेट का यह स्टाइल एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

अपनी पसंद और कंफर्ट को दें सबसे ज्यादा तवज्जो

सेलेब्रिटी लुक्स से मैटरनिटी फोटोशूट के लिए आइडिया लेना अच्छा है, लेकिन आउटफिट चुनते समय अपनी सुविधा को सबसे ऊपर रखना जरूरी है। प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में काफी बदलाव होते हैं, इसलिए ऐसा कपड़ा चुनें जिसमें बैठने, चलने और पोज देने में परेशानी न हो। चाहे आप साड़ी पहनें, ड्रेस चुनें या ब्लेजर वाला मॉडर्न लुक अपनाएं, जरूरी यह है कि आउटफिट में आप खुद को कॉन्फिडेंट और सहज महसूस करें। आखिर मैटरनिटी फोटोशूट सिर्फ एक फैशन शूट नहीं, बल्कि मां बनने के इस खास दौर की खूबसूरत यादों को सहेजने का एक तरीका है।
PunjabKesari  
 

Related News