नारी डेस्क : अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी से पहले उनकी मेहंदी और चूड़ा सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस खास मौके पर पूरा कपूर परिवार जश्न के रंग में नजर आया। वहीं जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, सोनम कपूर और शनाया कपूर ने अपने शानदार एथनिक लुक्स से महफिल की रौनक बढ़ा दी। अगर आप भी इस वेडिंग सीजन के लिए फैशन इंस्पिरेशन ढूंढ रही हैं, तो कपूर बहनों के ये लुक्स जरूर पसंद आएंगे।
अंशुला कपूर का ब्राइडल लुक बना आकर्षण का केंद्र
मेहंदी सेरेमनी के लिए दुल्हन बनने जा रहीं अंशुला कपूर ने रॉयल ब्लू रंग का गुजराती पटोला प्रिंट लहंगा चुना, जो पारंपरिक और मॉडर्न स्टाइल का खूबसूरत मेल था। उनके लहंगे पर बारीक शेल वर्क किया गया था, जिसने आउटफिट को और भी खास बना दिया। इसके साथ उन्होंने ट्रेडिशनल स्टाइल की चोली कैरी की, जो आज की मॉडर्न ब्राइड्स के लिए भी शानदार इंस्पिरेशन साबित हो सकती है।

जान्हवी कपूर ने क्लासी अंदाज से जीता दिल
अंशुला की मेहंदी और चूड़ा सेरेमनी में जान्हवी कपूर का लुक भी खूब चर्चा में रहा। उन्होंने क्रीम और पेस्टल शेड्स की एसिमिट्रिकल गाउन-स्टाइल ड्रेस पहनी थी, जिसमें फ्रिंज डिटेलिंग उनके आउटफिट को बेहद एलिगेंट बना रही थी। मिनिमल मेकअप, सॉफ्ट हेयरस्टाइल और स्टाइलिश एक्सेसरीज़ के साथ जान्हवी का लुक सिंपल होने के बावजूद बेहद आकर्षक नजर आया।

खुशी कपूर ने भी बिखेरा अपना स्टाइल
खुशी कपूर ने भी मेहंदी समारोह में अपने फैशनेबल अंदाज से सबका ध्यान खींचा। उनका ट्रेडिशनल आउटफिट और मिनिमल स्टाइलिंग पूरे समारोह के रंगों के साथ खूबसूरती से मेल खा रही थी। उन्होंने अपने सिग्नेचर ग्लैमरस लुक को सटल अंदाज में पेश किया।

सोनम कपूर का ट्रेडिशनल लुक रहा खास
फैशन आइकन मानी जाने वाली सोनम कपूर ने इस मौके पर ब्लू और ग्रीन शेड का खूबसूरत ट्रेडिशनल सूट पहना। भारी एम्ब्रॉयडरी, क्लासिक सिल्हूट और एलिगेंट ज्वेलरी के साथ उनका लुक बेहद रॉयल नजर आया। हमेशा की तरह सोनम ने अपने स्टाइल से फैशन लवर्स को नया इंस्पिरेशन दिया।

शनाया कपूर का कलर कॉम्बिनेशन बना चर्चा का विषय
शनाया कपूर ने पिंक और येलो के ट्रेंडी कलर कॉम्बिनेशन वाला लहंगा पहना, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने गुलाबी रंग के लहंगे के साथ कंट्रास्ट येलो ब्रालेट-स्टाइल चोली और मैचिंग दुपट्टा कैरी किया। सिंपल मेकअप, हल्की ज्वेलरी और ट्रेंडिंग जेली बैंगल्स ने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिए।

वेडिंग सीजन के लिए परफेक्ट फैशन इंस्पिरेशन
अंशुला कपूर की मेहंदी सेरेमनी में नजर आए सभी कपूर बहनों के लुक्स इस बात का बेहतरीन उदाहरण हैं कि ट्रेडिशनल आउटफिट्स को मॉडर्न स्टाइलिंग के साथ कैसे कैरी किया जा सकता है। अगर आप भी इस वेडिंग सीजन में मेहंदी, संगीत या हल्दी फंक्शन में कुछ अलग और स्टाइलिश पहनना चाहती हैं, तो इन सेलिब्रिटी लुक्स से आसानी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।