
नारी डेस्क : टीवी की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत ब्राइडल गाउन ट्राई करती नजर आ रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद उनकी दूसरी शादी की अफवाहों ने भी जोर पकड़ लिया है। लेकिन क्या सच में जेनिफर ने शादी कर ली है? आइए जानते हैं पूरा मामला।
Jennifer Winget का ब्राइडल लुक हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जेनिफर विंगेट एक खूबसूरत ब्राइडल गाउन ट्राई करती दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि यह गाउन 'Carlio Fashion' द्वारा डिजाइन किया गया है। वीडियो में वह अलग-अलग एंगल से गाउन की फिटिंग और डिजाइन को देखती नजर आती हैं। गाउन पर की गई बारीक हैंड एम्ब्रॉयडरी, बीडवर्क और डिटेलिंग उनके लुक को और भी रॉयल बना रही है। इस वीडियो को देखकर कई लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि अभिनेत्री शादी करने जा रही हैं।
क्या Jennifer Winget ने दूसरी शादी कर ली?
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि जेनिफर विंगेट ने अपने कथित लॉन्ग-टाइम पार्टनर विलियम इश्माएल से शादी कर ली है। हालांकि, इस दावे की किसी भी आधिकारिक स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है। न तो जेनिफर विंगेट और न ही उनकी टीम ने शादी को लेकर कोई बयान जारी किया है। इसलिए फिलहाल इन खबरों को सिर्फ अफवाह माना जा रहा है।
कौन हैं William Ishmael?
वायरल पोस्ट्स में विलियम इश्माएल को सिंगापुर के बिजनेसमैन के रूप में बताया जा रहा है। हालांकि, उनके और जेनिफर विंगेट के रिश्ते को लेकर भी कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। दोनों कब मिले, कब से एक-दूसरे को जानते हैं या क्या वास्तव में रिलेशनशिप में हैं, इसे लेकर कोई विश्वसनीय पुष्टि सामने नहीं आई है।
पहले Karan Singh Grover से हुई थी शादी
जेनिफर विंगेट ने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से साल 2012 में शादी की थी। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और 2014 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद जेनिफर ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखा है।