10 JULFRIDAY2026 5:24:07 AM
Life Style

प्यार पर लगी मेहंदी की मुहर! Janhvi Kapoor ने हाथ पर लिखवाया बॉयफ्रेंड का निकनेम

  • Edited By Monika,
  • Updated: 09 Jul, 2026 05:48 PM
प्यार पर लगी मेहंदी की मुहर! Janhvi Kapoor ने हाथ पर लिखवाया बॉयफ्रेंड का निकनेम

नारी डेस्क : अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में जहां जाह्नवी कपूर अपने खूबसूरत लुक और डिजाइनर साड़ी को लेकर चर्चा में रहीं, वहीं उनकी मेहंदी ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मेहंदी में छिपी एक खास डिटेल ने फैंस को हैरान कर दिया। दरअसल, अभिनेत्री ने अपने हाथ पर बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का निकनेम 'शिखू' लिखवाया था, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

मेहंदी में छिपा था प्यार का खास इशारा

हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन की कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में उनका रॉयल लुक और स्टाइलिश अंदाज खूब पसंद किया गया, लेकिन फैंस की नजर उनकी मेहंदी पर जाकर ठहर गई। तस्वीरों को ध्यान से देखने पर पता चला कि उन्होंने अपनी मेहंदी में बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का निकनेम 'शिखू' लिखवाया है।

PunjabKesari

पूरा नाम नहीं, निकनेम ने खींचा सबका ध्यान

जाह्नवी ने मेहंदी में शिखर का पूरा नाम लिखवाने की बजाय उनका निकनेम 'शिखू' बेहद खूबसूरती और सादगी के साथ शामिल किया। मिनिमल मेहंदी डिजाइन में छिपा यह छोटा-सा डिटेल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। फैंस इसे जाह्नवी के प्यार का खास इज़हार मान रहे हैं।

PunjabKesari

रिसेप्शन लुक ने भी जीता दिल

अंशुला कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में जाह्नवी कपूर ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई एलिगेंट साड़ी पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को हल्के मेकअप, स्टेटमेंट ज्वेलरी और ट्रेडिशनल हेयरस्टाइल के साथ पूरा किया। उनका यह एथनिक लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

रिश्ते को लेकर फिर तेज हुई चर्चाएं

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। दोनों कई मौकों पर साथ नजर आते रहे हैं, हालांकि उन्होंने अब तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन मेहंदी में 'शिखू' लिखवाने के बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Related News