19 JULSUNDAY2026 2:19:03 AM
Nari

दुल्हन बनी Anshula Kapoor...लाडली बेटी की शादी में भावुक हुए Boney kapoor ,बेटी को देख छलक पड़े जज़्बात

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 07 Jul, 2026 02:02 PM

 नारी डेस्क:  बॉलीवुड के कपूर परिवार में खुशियों का माहौल है। फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी कर ली है। शादी की खूबसूरत तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं, लेकिन सबसे ज्यादा जिस पल ने लोगों का दिल जीता, वो था पिता बोनी कपूर का अपनी लाडली बेटी को दुल्हन के रूप में देखकर भावुक हो जाना। अंशुला कपूर ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। शादी में उनकी एंट्री भाई अर्जुन कपूर के साथ हुई। जैसे ही अर्जुन अपनी बहन को मंडप तक लेकर पहुंचे, वहां मौजूद सभी मेहमानों की नजरें इस खूबसूरत पल पर टिक गईं। अपनी बेटी को दुल्हन के जोड़े में देखकर बोनी कपूर काफी इमोशनल नजर आए। उनके चेहरे पर बेटी की खुशी और विदाई की भावनाएं साफ झलक रही थीं। पिता और बेटी का यह भावुक पल सोशल मीडिया पर भी लोगों का दिल जीत रहा है।

उनकी शादी में फैमिली और क्लोज फ्रेंड शामिल हुए. अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी की पहली तस्वीरें भी सामने आ गई हैं.शादी की पहली तस्वीरों में दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। दूल्हा-दुल्हन बने अंशुला और रोहन मेड फॉर ईच अदर नजर आए। अपने ब्राइडल लुक के लिए अंशुला ने हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला खूबसूरत लहंगा चुना। मांग टीका, हैवी नेकलेस और लाल दुपट्टे के साथ उन्होंने अपना ब्राइडल लुक पूरा किया। वहीं रोहन ठक्कर ग्रीन कलर की शेरवानी में बेहद हैंडसम दिखाई दिए। फेरे के दौरान अंशुला पंडित जी की बातें सुनकर मुस्कुराती हुई भी नजर आईं, जिसने इस पल को और भी खास बना दिया।

बता दें कि अंशुला कपूर, बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी की बेटी हैं। अर्जुन कपूर उनके बड़े भाई हैं। मोना शौरी के निधन के बाद भी अंशुला हमेशा अपने परिवार को जोड़कर रखने की कोशिश करती रही हैं। वहीं बोनी कपूर की दूसरी शादी श्रीदेवी से हुई थी, जिनसे उनकी दो बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हैं।

PunjabKesari

अब अंशुला की शादी की तस्वीरें और परिवार के इमोशनल पल इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस इस नई जोड़ी को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। आपको अंशुला कपूर और उनके पिता बोनी कपूर का यह खूबसूरत बॉन्ड कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताइए। 

  

Related News