31 OCTSATURDAY2026 8:48:06 AM
Life Style

अरे... दशहरे पर ये क्या बोल गए Ranbir Kapoor, जो अब सबके सामने मांगनी पड़ रही है माफी!

  • Edited By Monika,
  • Updated: 22 Oct, 2026 12:32 PM
अरे... दशहरे पर ये क्या बोल गए Ranbir Kapoor, जो अब सबके सामने मांगनी पड़ रही है माफी!

नारी डेस्क : बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार वह अपनी फिल्म से ज्यादा दशहरे के मौके पर दिए गए एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणबीर की जुबान फिसल गई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। अब एक्टर ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की और बताया कि वह असल में क्या कहना चाहते थे। इस दौरान रणबीर ने अपनी फिल्म ‘रॉकस्टार’ के गाने की एक लाइन का जिक्र करते हुए अपनी बात भी समझाई।

रणबीर कपूर ने क्यों मांगी माफी?

दशहरे के मौके पर रणबीर कपूर एक कार्यक्रम में अपनी फिल्म ‘रामायण’ को प्रमोट कर रहे थे। इस दौरान वह बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देना चाहते थे, लेकिन बोलते समय उनके मुंह से गलत शब्द निकल गए। इसके बाद उनका बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया और कई लोगों ने उनकी आलोचना की। अब इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए रणबीर ने माना कि उस दिन अपनी बात रखते समय उनसे गलती हुई थी। उन्होंने साफ किया कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। वह केवल यह कहना चाहते थे कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, अंत में जीत अच्छाई और सच्चाई की ही होती है।

‘बर्बाद करे अल्फाज मेरे’, रणबीर को आई ‘रॉकस्टार’ की याद

चेन्नई में ‘रामायण’ के म्यूजिकल इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने अपनी बात समझाने के लिए फिल्म ‘रॉकस्टार’ का जिक्र किया। उन्होंने फिल्म के गाने की लाइन, ‘जो भी मैं कहना चाहता हूं, बर्बाद करे अल्फाज मेरे’ कही। इस लाइन के जरिए एक्टर ने समझाया कि कई बार इंसान के मन में कुछ और बात होती है, लेकिन उसे बयां करते समय शब्दों का सही चुनाव नहीं हो पाता। रणबीर ने दशहरे के मौके पर हुई इस गलती के लिए माफी भी मांगी। उनके इस बयान के बाद अब देखना होगा कि सोशल मीडिया पर लोग उनकी सफाई पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।

यें भी पढें : केवल 6 महीने में Cancer को दें मात! रिकवरी के लिए आज से अपनाएं ये जरूरी टिप्स

‘रामायण’ में भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे रणबीर

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में साई पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, साउथ सुपरस्टार यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्माण प्राइम फोकस स्टूडियोज ने DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर किया है। फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है। इसे IMAX समेत प्रीमियम फॉर्मेट में भी दिखाया जाएगा। फिल्म की रिलीज डेट 5 नवंबर बताई जा रही है।

Related News