
नारी डेस्क: बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर ने 6 जुलाई को रोहन ठक्कर संग शादी कर ली है. कपूर परिवार में इस समय जश्न का माहौल है. वैसे दुल्हन बनी अंशुला कपूर तो सुन्दर लगी ही लेकिन साथ ही शादी में कपूर सिटर्स भी किसी से कम नहीं लगी। 'कपूर सिस्टर्स' ने अपने रॉयल और ग्लैमरस लुक से सारी लाइमलाइट लूट ली। सोनम कपूर से लेकर जान्हवी, खुशी, रिया और शनाया कपूर तक... हर किसी का अंदाज देखने लायक था। तो चलिए आपको दिखाते हैं शादी के सबसे चर्चित फैशन मोमेंट्स।
शुरुआत सबसे बड़ी बहन सोनम कपूर से ही कर लेते हैं, सोनम हमेशा की तरह अपने यूनिक स्टाइल से छा गईं। उन्होंने डिजाइनर अनामिका खन्ना का कस्टम आउटफिट पहना, जिस पर महीनों की बारीक कढ़ाई की गई थी। लेयर्ड नेकलेस, स्टेटमेंट मांग टीका, झुमके और खूबसूरत पोटली बैग ने उनके रॉयल लुक में चार चांद लगा दिए।
वहीं खुशी कपूर ने भी अनामिका खन्ना का डिजाइन किया हुआ सेज ग्रीन फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी लहंगा पहना। नेट डिटेलिंग वाला ब्लाउज, हैवी चोकर, मांग टीका और मैचिंग ईयररिंग्स के साथ उनका ट्रेडिशनल लुक बेहद एलिगेंट नजर आया। अब बात करते हैं जान्हवी कपूर की। उन्होंने हैंड-एंब्रॉयडेड आइवरी लहंगा चुना, जिस पर खूबसूरत फ्लोरल डिजाइन बनाया गया था। स्टाइलिश ब्लाउज और ऑर्गेंजा दुपट्टे के साथ जान्हवी का रॉयल लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
रिया कपूर ने भी अनामिका खन्ना का आउटफिट पहना, लेकिन उनके लुक की सबसे खास बात यह रही कि इसे उनकी मां के पुराने कुर्ते और दुपट्टे को री-यूज़ करके तैयार किया गया था। सस्टेनेबल फैशन का यह खूबसूरत ऑउटफिट लोगों को काफी पसंद आया। चोकर और बड़े झुमकों ने उनके लुक को और खास बना दिया।
वहीं शनाया कपूर ने सबसे अलग और सबसे रंगीन लुक चुना। मल्टीकलर मिरर वर्क लहंगा, मैचिंग जूलरी, सेंटर पार्टेड हेयर, नोज रिंग और स्टाइलिश ब्लाउज ने उनके पूरे लुक को रॉयल और ट्रेंडी बना दिया।
यानी अंशुला कपूर की शादी सिर्फ इमोशनल मोमेंट्स के लिए ही नहीं, बल्कि शानदार फैशन स्टेटमेंट के लिए भी हमेशा याद रखी जाएगी। दुल्हन अंशुला अपनी जगह बेहद खूबसूरत लगीं, लेकिन कपूर सिस्टर्स ने भी अपने-अपने अंदाज से इस शादी को एक ग्लैमरस फैशन इवेंट बना दिया। तो आपको अंशुला कपूर की शादी में किस कपूर सिस्टर का लुक सबसे ज्यादा पसंद आया? हमें कमेंट करके जरूर बताइए।