13 AUGTHURSDAY2026 2:28:56 AM
Nari

सारा तेंदुलकर बनीं ब्राइडल ब्यूटी, व्हाइट गाउन और लीफ कटवर्क वेइल ने लूटी महफिल

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 12 Aug, 2026 04:13 PM
सारा तेंदुलकर बनीं ब्राइडल ब्यूटी, व्हाइट गाउन और लीफ कटवर्क वेइल ने लूटी महफिल

नारी डेस्क:  ब्राइडल फैशन की दुनिया में इन दिनों सारा तेंदुलकर का नया फोटोशूट खूब चर्चा में है। सारा ने अपने इस लुक में ट्रेडिशनल क्रिश्चियन ब्राइडल एलिमेंट्स को मॉडर्न फैशन के साथ बेहद खूबसूरती से जोड़ा है। आइवरी-व्हाइट गाउन, फ्लोरल डिटेलिंग और पत्तियों के डिजाइन वाला लंबा वेइल उनके पूरे लुक को रॉयल और फेयरीटेल टच दे रहा है।

व्हाइट गाउन में दिखीं बेहद खूबसूरत

सारा ने फोटोशूट के लिए आइवरी-व्हाइट कलर का स्ट्रैपलेस गाउन चुना। इस तरह का शेड क्रिश्चियन ब्राइडल फैशन में काफी पसंद किया जाता है और लुक को एक साथ सॉफ्ट, क्लासी और प्रीमियम फील देता है। गाउन की फिटिंग और सिंपल सिल्हूट ने सारा के पूरे लुक को एलिगेंट बनाए रखा।

PunjabKesari

फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी ने बढ़ाई ड्रेस की खूबसूरती

गाउन पर की गई बारीक फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी इस आउटफिट की खासियत रही। ड्रेस के स्कर्ट और कमर वाले हिस्से पर 3D फूलों की डिटेलिंग देखने को मिली, जिसने पूरे गाउन में खूबसूरत टेक्सचर और डेप्थ जोड़ दी। ज्यादा भारी काम के बजाय नाजुक डिजाइन ने इसे मॉडर्न ब्राइडल लुक दिया।

लीफ कटवर्क वाला वेइल बना सबसे बड़ा हाईलाइट

सारा के इस लुक में सबसे ज्यादा ध्यान उनके लंबे वेइल ने खींचा। वेइल पर पत्तियों और बेलों से इंस्पायर्ड कटवर्क एम्ब्रॉयडरी की गई थी। इस डिटेल ने सिंपल व्हाइट गाउन को एक खूबसूरत फेयरीटेल फिनिश दिया। यही वेइल पूरे लुक को ट्रेडिशनल ब्राइडल वाइब देने के साथ-साथ मॉडर्न और फैशनेबल भी बना रहा था।

ये भी पढ़ें:  Independence Day पर पहनें ये 8 Iconic Sarees, आपके लुक के आगे फीका पड़ जाएगा हर अंदाज

मिनिमल लुक में दिखा रॉयल टच

सारा का यह ब्राइडल लुक उन लड़कियों के लिए भी इंस्पिरेशन बन सकता है, जिन्हें बहुत ज्यादा हैवी वर्क और एक्सेसरीज पसंद नहीं हैं। पूरे लुक में चीजों को मिनिमल रखा गया, लेकिन आउटफिट की डिजाइन और फिटिंग ने इसे रॉयल इफेक्ट दे दिया।

PunjabKesari

सॉफ्ट वेव्स और न्यूड मेकअप ने पूरा किया लुक

हेयरस्टाइल की बात करें तो सारा ने बालों को खुला रखते हुए सॉफ्ट वेव्स रखीं। इससे उनका चेहरा फ्रेश और नेचुरल नजर आया और वेइल भी अच्छी तरह उभरकर सामने आया। वहीं मेकअप को भी काफी सटल रखा गया। ग्लोइंग बेस, सॉफ्ट आई मेकअप और न्यूड-पिंक लिप्स ने उनके नेचुरल फीचर्स को हाईलाइट किया। ओवरडू मेकअप से बचते हुए सारा ने पूरे लुक को बेहद फ्रेश और एलिगेंट रखा।

भाई अर्जुन की शादी ने बदल दी सारा की सोच?

सारा ने इस फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपनी शादी को लेकर भी मजेदार बात लिखी। उन्होंने बताया कि भाई अर्जुन की शादी की प्लानिंग करते हुए उनके मन में अपनी शादी को लेकर भी कुछ बदलाव आए हैं। सारा के मुताबिक, जिस बड़ी शादी की उन्होंने कभी कल्पना की थी, वह अब उनके लिए छोटी शादी में बदलती नजर आ रही है। उन्होंने यह भी लिखा कि पेस्टल ब्राइडल लुक की जगह अब लाल रंग ने ले ली है या शायद हरा रंग उनकी पसंद बन जाए।

PunjabKesari

मॉडर्न ब्राइड्स के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन

सारा का यह फोटोशूट दिखाता है कि ब्राइडल लुक के लिए हमेशा भारी लहंगा, ढेर सारी ज्वेलरी और हैवी मेकअप जरूरी नहीं होता। एक खूबसूरत सिल्हूट, नाजुक एम्ब्रॉयडरी, सही हेयरस्टाइल और मिनिमल मेकअप के साथ भी ब्राइडल लुक को बेहद खास बनाया जा सकता है। आइवरी-व्हाइट गाउन से लेकर लीफ-कटवर्क वेइल तक, सारा का पूरा लुक सादगी और रॉयल एलिगेंस का खूबसूरत कॉम्बिनेशन नजर आया। 

 

Related News