04 AUGTUESDAY2026 7:33:21 PM
Nari

लॉक अप 2 की फाइनलिस्ट बनीं शिवांगी जोशी! लेकिन दोस्ती पर क्यों उठ रहे सवाल?

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 04 Aug, 2026 05:22 PM
लॉक अप 2 की फाइनलिस्ट बनीं शिवांगी जोशी! लेकिन दोस्ती पर क्यों उठ रहे सवाल?

नारी डेस्क:  टीवी की 'नायरा' यानि शिवांगी जोशी इन दिनों लॉकअप 2 में हर्षद चोपड़ा संग अपनी दोस्ती को लेकर चर्चा में है। इसी बीच खबर आ रही है कि शिवांगी शो की पहली फाइनिस्ट भी बन गई है, लेकिन इससे पहले हर्षद और उनके बीच खूब हंगामा हुआ। लोगों का कहना है कि शिवांगी ने हर्षद को इमोशनली ब्लेकमैल करके यह जीत अपने नाम की है। सोशल मीडिया पर शिवांगी को सेल्फिश और धोखेबाज दोस्त कहकर ट्रोल किया जा रहा है। चलिए जानते है शिवांगी जोशी की लाइफस्टोरी

डॉक्टर बनने का सपना कैसे बदला एक्टिंग में

शिवांगी जोशी  एक मिडल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती है, उनका जन्म 1995 में पुणे में हुआ था लेकिन परवरिश देहरादून में हुई है। शिवांगी जोशी के पिता सुमन प्रकाश जोशी पहले आर्मी में थे और बाद में उन्होंने बिजनेस शुरू किया। उनकी मा यशोदा जोशी एक हाउसवाइफ हैं, जिन्होंने शिवांगी के शुरुआती संघर्ष और करियर में पूरा साथ दिया। बचपन में शिवांगी डॉक्टर बनना चाहती थी लेकिन उन्हें डांस और एक्टिंग का भी शौक था, वो एक ट्रेंड कत्थक डांसर और ताइक्कांडो में गोल्ड मेडलिस्ट भी हैं। एक डांस कॉम्पिटिशन के जज की सलाह पर पेरेंट्स ने उन्हें एक्टिंग में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पहला ब्रेक पाने के लिए मुझे काफी मशक्कत करनी पड़ी।

PunjabKesari

मां के साथ मुंबई में किया कठिन संघर्ष

 उस वक्त उनके दादा जी हार्ट अटैक की वजह से अस्पताल में एडमिड थे लेकिन मां उनके सपनों के लिए मुंबई में उनके साथ रही, पिता ने शिवांगी के भाई-बहन को उत्तराखंड में संभाला। शिवांगी ने बताया था कि  हमारा परिवार बिखरा हुआ था और उस वक्त हमारी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। हम बहुत परेशान थे। एक वक्त ऐसा भी आया जब शिवांगी हिम्मत हारकर वापिस होमटाउन लौटने का मन बना चुकी थी लेकिन किस्मत ने उनका साथ दिया। 

ये भी पढ़ें:  अंडरवियर कितनी बार पहनने के बाद धोना चाहिए? जानिए एक्सपर्ट की सलाह

'ये रिश्ता...' ने दिलाई स्टार वाली पहचान

2013 में टीवी सीरियल 'खेलती है जिंदगी आंख मिचोली' से शिवांगी ने एक्टिंग करियर की शुरुआत की लेकिन शूटिंग के पहले दिन उन्हें सीनियर एक्टर्स ने खूब क्रिटिसिज्म किया लेकिन मां ने उन्हें हिम्मत दी। इसके बाद उन्हें 'बेइंतहा' और 'बेगूसराय' जैसे शोज़ में काम करने का मौका मिला, जहां से उन्हें असली सफलता मिली। साल 2016 में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ जहां वो नायरा बनकर घर-घर में फेमस हो गई। शिवांगी रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 में भी नजर आई थी। 

PunjabKesari

कितनी है शिवांगी जोशी की नेटवर्थ?

खबरों के मुताबिक, शिवांगी टीवी की सबसे हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक है जिनकी नेटवर्थ करीब 40 करोड़ के आसपास है। वह एक एपिसोड के लिए 80 लाख से 1.5 लाख लेती है, खतरों के खिलाड़ी शो में उन्होंने हर हफ्ते 7 लाख रुपए लिए थे। इसके अलावा वह सोशल मीडिया और एड्स भी अच्छी कमाई करती है।  शिवांगी जोशी की पर्सनल लाइफ की करें तो उनका नाम कई सितारों के साथ जुड़ा। हाल ही में लॉकअप में शिल्पा शिंदे ने शिवांगी को लेकर कहा था कि उनका हर शो में अफेयर रहा है। दरअसल,  'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के समय मोहसिन खान और शिवांगी जोशी की ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। जबकि 'बरसातें - मौसम प्यार का' के दौरान शिवांगी और Kushal Tandon के अफेयर की खबरें थीं लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया।  'लॉक अप 2' में हर्षद चोपड़ा उनकी गहरी दोस्ती चर्चा में रही। 

वेल आपको शिवांगी जोशी और हर्षद की दोस्ती कैसी लगी है, हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें।  

 
 
 

Related News