
नारी डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों अपने पति जैद दरबार के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दोनों अभिनेत्री नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो 'डबल डेट' में पहुंचे, जहां गौहर ने जैद की एक ऐसी अजीब आदत का खुलासा किया, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
गौहर के अंडरआर्म्स सूंघते हैं जैद
शो के दौरान गौहर खान ने बताया कि उनके पति जैद दरबार को उनके अंडरआर्म्स छूने और सूंघने की आदत है। एक्ट्रेस के मुताबिक, जैद को लगता है कि उनके अंडरआर्म्स हमेशा फ्रेश महकते हैं, इसलिए उन्हें ऐसा करने में कोई झिझक नहीं होती। गौहर ने मजेदार अंदाज में बताया कि जैद कई बार उनके अंडरआर्म्स छूकर सूंघते हैं और फिर अपनी बहन से भी कहते हैं कि देखो, कितनी अच्छी खुशबू आ रही है। इस पर जैद की बहन का रिएक्शन होता है- 'तुम दोनों क्या बकवास कर रहे हो?'

सुपरमार्केट में हुई थी पहली मुलाकात
गौहर ने शो में जैद के साथ अपनी पहली मुलाकात का किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि दोनों की पहली मुलाकात कोविड के दौरान एक सुपरमार्केट में हुई थी। इसके बाद जैद ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था। जैद ने गौहर को डीएम करते हुए लिखा था कि उनके पास उन्हें बताने के लिए एक जरूरी बात है। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता आगे बढ़ा।
उम्र को लेकर भी हुई थी गलतफहमी
गौहर और जैद ने शो में अपने बीच के एज गैप पर भी बात की। गौहर ने बताया कि शुरुआत में जैद ने अपनी उम्र 24-25 साल बताई थी। यह सुनकर गौहर ने उनसे चैट बंद करने के लिए कह दिया था। इसके बाद घबराए जैद ने अपनी असली उम्र साबित करने के लिए उन्हें अपने पासपोर्ट की फोटो भेज दी थी। तब गौहर को पता चला कि जैद की असली उम्र 29 साल है।

उम्र को गलत लिखे जाने पर नाराज होती हैं गौहर
गौहर ने यह भी बताया कि मीडिया में अक्सर दोनों की उम्र को लेकर गलत जानकारी लिखी जाती है। उन्होंने कहा कि कई जगह उनकी उम्र 42 और जैद की 30 साल बताई जाती है, जिससे दोनों के बीच 12 साल का अंतर दिखाई देता है। हालांकि, कपल के मुताबिक उनके बीच सिर्फ 7 साल का एज गैप है। गौहर ने गलत उम्र लिखे जाने पर नाराजगी भी जाहिर की।
2020 में हुई थी दोनों की शादी
गौहर खान और जैद दरबार ने 2020 में शादी की थी। जैद डांसर, कोरियोग्राफर और कंटेंट क्रिएटर हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और फैमिली की झलकियां शेयर करते नजर आते हैं। कपल के दो बेटे हैं, जिनका जन्म 2023 और 2025 में हुआ।