24 AUGMONDAY2026 12:31:47 AM
Life Style

'पति ने ऐसी-ऐसी जगहों पर मारा की दिखा भी नहीं सकी’ Actress, शादी के बाद नर्क बन गई जिंदगी

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 13 Aug, 2026 06:47 PM

नारी डेस्क : पति ने मुझे ऐसे अंगों पर मारा जो वह दिखा न सकी, सालों तक पति से पिटती रही, जी हां ऐसी ही कटे रति अग्निहोत्री के दिन-रात, लोगों को लगता है कि एक्ट्रेस की लाइफ में सब मजेदार ही रहा होगा लेकिन सबके नसीब में सबकुछ नहीं रहता लेकिन सबको सबकुछ नहीं मिलता... और जो दिखता है जरूरी नहीं ऐसा हो भी।

PunjabKesari

एक इंटरव्यू में रति अग्निहोत्री ने बताया कि उनके पति ने उन्हें वहां मारा जहां वह किसी को कुछ बता ही नहीं पाती थी। 30 साल तक उन्होंने ये सब झेला और ये सब उन्होंने अपने बेटे के लिए किया, उन्हें लगता था कि सब उनके बेटे को ताना मारेंगे और एक दिन सब ठीक हो जाएगा लेकिन एक दिन उनके पति अनिल इतने गुस्से में थे कि वह दरवाजे के पीछे छिप गई और उन्हें लगा कि अब वह नहीं बचेगी बस फिर क्या था रति ने सालों बाद आवाज उठाई।

हां। रति अग्निहोत्री ने साल 2015 में अपने पति अनिल विरवानी के खिलाफ घरेलू हिंसा और कथित मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार, उन्होंने मानसिक प्रताड़ना और शारीरिक हिंसा के आरोप लगाए थे और उनके हाथों पर कथित चोट के निशान भी बताए गए थे। पुलिस ने उनके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

PunjabKesari

बाद में रति ने पब्लिकली अपने लंबे वैवाहिक संघर्ष के बारे में बात की थी, उनके पति अनिल विरवानी एक आर्किटेक्ट हैं और जब उन्होंने शादी की तो वह फिल्मों से दूर हो गई और लेकिन शादी के बाद उनकी जिंदगी नरक से भी बदतर हो गई। क्या आपको लगता है कि घरेलू हिंसा के खिलाफ महिलाओं को आवाज उठानी चाहिए।

Related News