11 AUGTUESDAY2026 12:42:30 AM
Nari

हरियाली तीज पर कांच की चूड़ियों के साथ Try करें ये इंडो-वेस्टर्न Look, दिखेंगी सबसे अलग

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 08 Aug, 2026 12:09 PM
हरियाली तीज पर कांच की चूड़ियों के साथ Try करें ये इंडो-वेस्टर्न Look, दिखेंगी सबसे अलग

नारी डेस्क: हरियाली तीज का त्योहार आते ही घरों में तैयारियां शुरू हो जाती हैं। सुहागिन महिलाओं के लिए इस त्योहार का खास महत्व है, लेकिन कुंवारी लड़कियां भी तीज के दिन सजने-संवरने और सहेलियों के साथ त्योहार का मजा लेने में पीछे नहीं रहतीं। मेहंदी से लेकर झूला झूलने तक, इस दिन का माहौल ही कुछ ऐसा होता है कि हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती है। इस बार अगर आप भी तीज पर साड़ी या पारंपरिक सूट से थोड़ा हटकर कुछ पहनने का सोच रही हैं, तो इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं। ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ मॉडर्न डिजाइन का मेल आपके लुक को स्टाइलिश बनाने के साथ-साथ फेस्टिव वाइब भी देगा। खास बात यह है कि इन आउटफिट्स को हरे रंग की कांच की चूड़ियों, झुमकों और हल्की जूलरी के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।

रेडी-टू-वियर साड़ी से मिलेगा स्टाइलिश देसी लुक

साड़ी पहनना पसंद है, लेकिन प्लीट्स बनाने और उन्हें संभालने का झंझट पसंद नहीं? ऐसे में रेडी-टू-वियर साड़ी आपके लिए परफेक्ट हो सकती है। इसे पहनने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती और लुक भी काफी एलीगेंट आता है। रफल डिटेल वाली साड़ी खासतौर पर लुक में थोड़ा मॉडर्न टच जोड़ सकती है। तीज पर इसे रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियों, छोटे झुमकों और मिनिमल जूलरी के साथ स्टाइल करें। ज्यादा हैवी एक्सेसरीज की जरूरत नहीं पड़ेगी और आपका लुक खूबसूरत के साथ काफी ग्रेसफुल भी लगेगा।

PunjabKesari

इंडो-वेस्टर्न शरारा सेट में दिखेगा फेस्टिव ग्लैमर

अगर इस बार साड़ी और सूट से कुछ अलग पहनना चाहती हैं, तो इंडो-वेस्टर्न शरारा सेट ट्राई किया जा सकता है। हैवी ब्लाउज, फ्लेयर्ड शरारा और लॉन्ग श्रग का कॉम्बिनेशन एक साथ काफी स्टाइलिश लगता है। इस तरह के आउटफिट की खासियत यह है कि इसमें देसी और मॉडर्न दोनों तरह का टच आसानी से मिल जाता है। इसके साथ मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट रंग की कांच की चूड़ियां और झुमके पहनें। अगर आउटफिट पहले से हैवी है, तो बाकी जूलरी थोड़ी हल्की रखें, ताकि पूरा लुक बैलेंस नजर आए।

क्लासिक साड़ी से नहीं बिगड़ेगा देसी लुक

अगर आपको ज्यादा एक्सपेरिमेंट पसंद नहीं और तीज पर एकदम पारंपरिक अंदाज में तैयार होना है, तो क्लासिक साड़ी हमेशा एक सुरक्षित और खूबसूरत विकल्प है। प्रिंटेड साड़ी इस मौके पर खासतौर पर अच्छी लगेगी और लुक में फ्रेशनेस भी जोड़ सकती है। इसके साथ फिटिंग वाला ब्लाउज, स्टेटमेंट झुमके और हरे रंग की कांच की चूड़ियां पहनें। चाहें तो बालों में गजरा लगाकर अपने लुक को और ज्यादा ट्रेडिशनल बना सकती हैं। इस तरह का लुक तीज के माहौल के साथ भी अच्छी तरह मेल खाएगा।

एथनिक प्रिंट जंपसूट से मिलेगा मॉडर्न ट्विस्ट

जो लड़कियां कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, उनके लिए एथनिक प्रिंट वाला जंपसूट भी बढ़िया ऑप्शन है। पहली नजर में यह आउटफिट लॉन्ग अनारकली स्टाइल कुर्ते जैसा लग सकता है, लेकिन इसका जंपसूट डिजाइन इसे बाकी एथनिक आउटफिट्स से अलग बनाता है।वी-नेक, स्लीवलेस डिजाइन और रिलैक्स्ड सिल्हूट इसे मॉडर्न लुक देते हैं, जबकि गोल्डन एम्ब्रॉयडरी फेस्टिव टच जोड़ती है। इसके साथ गोल्डन हील्स और हल्की जूलरी पहनें। कांच की चूड़ियों की कुछ पतली लेयर्स इस लुक में देसी रंग जोड़ सकती हैं।

PunjabKesari

लॉन्ग कुर्ते के साथ फ्लेयर्ड स्कर्ट करें पेयर

अगर आपका मन कुछ इंडो-वेस्टर्न पहनने का है, तो फ्लेयर्ड स्कर्ट के साथ लॉन्ग एम्ब्रॉयडर्ड कुर्ते का कॉम्बिनेशन काफी खूबसूरत लगेगा। यह लुक पारंपरिक भी है और इसमें मॉडर्न फैशन की झलक भी साफ नजर आती है। डीप नेकलाइन और स्ट्रैपी स्लीव्स की जगह आप अपनी पसंद के हिसाब से डिजाइन में बदलाव करवा सकती हैं। कुर्ते में दिया गया फ्रंट स्लिट इसे स्टाइलिश बनाता है, जबकि एम्ब्रॉयडरी फेस्टिव फील देती है। इसके साथ क्रश्ड फैब्रिक वाली घेरदार स्कर्ट पहनने से आउटफिट में अच्छी फ्लोइंग फील आएगी।

ये भी पढ़ें:  मानसून में कॉटन पहनें या रेयॉन? कंफर्ट के हिसाब से जानिए कौन-सा फैब्रिक है बेहतर

फ्लोरल फ्लेयर्ड आउटफिट से दिखेंगी ग्लैमरस

अगर तीज पर ट्रेडिशनल लुक के साथ थोड़ा ग्लैमरस अंदाज भी चाहिए, तो फ्लोरल फ्लेयर्ड गाउन एक अच्छा विकल्प हो सकता है। खासकर उन लड़कियों के लिए जिन्हें बहुत ज्यादा भारी एथनिक कपड़े पहनना पसंद नहीं है। ऑर्गेंजा फैब्रिक पर फ्लोरल प्रिंट और घेरदार फ्लेयर आउटफिट को काफी ग्रेसफुल बनाते हैं। हैवी एम्ब्रॉयडर्ड बॉडिस के साथ स्ट्रैपलेस नेकलाइन इसे मॉडर्न लुक देती है। हालांकि, आप अपनी सुविधा और पसंद के हिसाब से नेकलाइन और स्लीव्स में बदलाव करवा सकती हैं। इस तरह के आउटफिट के साथ जूलरी को मिनिमल रखना बेहतर रहेगा। छोटी ईयररिंग्स और मैचिंग चूड़ियों के साथ लुक को पूरा करें, ताकि ड्रेस की खूबसूरती भी बनी रहे और ओवरऑल लुक जरूरत से ज्यादा भारी न लगे।

कांच की चूड़ियां ऐसे करें स्टाइल

तीज के मौके पर कांच की चूड़ियां आपके किसी भी इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में देसी टच जोड़ सकती हैं। जरूरी नहीं कि चूड़ियों का रंग बिल्कुल आउटफिट जैसा ही हो। हरे रंग के साथ गोल्डन, लाल या कॉन्ट्रास्ट रंग की चूड़ियों का कॉम्बिनेशन भी अच्छा लग सकता है।बस इतना ध्यान रखें कि अगर आपका आउटफिट ज्यादा हैवी है तो चूड़ियों और जूलरी को थोड़ा सिंपल रखें। वहीं, सादा या मिनिमल आउटफिट है तो रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियों की कई चूड़ियां पहनकर लुक को ज्यादा फेस्टिव बनाया जा सकता है।

PunjabKesari

तीज पर लुक ऐसा रखें जो खूबसूरत भी लगे और आरामदायक भी

तीज का दिन सिर्फ तैयार होने का नहीं, बल्कि सहेलियों के साथ समय बिताने, झूला झूलने और त्योहार का आनंद लेने का भी है। इसलिए आउटफिट चुनते समय सिर्फ उसका डिजाइन न देखें, बल्कि यह भी ध्यान रखें कि उसे पहनकर आप आराम से घूम-फिर सकें। इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स की यही खासियत है कि इनमें ट्रेडिशनल लुक के साथ कंफर्ट और मॉडर्न स्टाइल का अच्छा बैलेंस बनाया जा सकता है। बस अपनी पसंद के रंग, जूलरी और चूड़ियों के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट करें और तीज पर अपने अंदाज में सबसे अलग नजर आएं।
  
 
 

Related News