
नारी डेस्क: फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने हाल ही में अपनी बड़ी जिम्मेदारी निभा ली है। उनकी तीनों बेटियों में से सबसे बड़ी बेटी अंशुला कपूर शादी के बंधन में बंध गई है, उन्होंने निर्देशक रोहन ठक्कर को अपना जीवनसाथी चुना। इस खास माैके पर पूरा कपूर खानदार एक साथ नजर आया। आज भले ही बोनी कपूर के चारों बच्चे एक साथ है लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब पहली पत्नी को तलाक देने के बाद फिल्म निर्माता के बच्चे अंशुला और अर्जुन बुरी तरह से टूट गए थे।

अंशुला कपूर की परवरिश पर लोगों ने उठाए थे सवाल
कुछ सालों पहले एक इंटरव्यू में अंशुला कपूर ने अपने माता-पिता बोनी कपूर और मोना शौरी - के तलाक से निपटने के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि वह समय बेहद मुश्किल था क्योंकि लोग उनके परिवार के मूल्यों और परवरिश के बारे में बातें करने लगे थे। उन्होंने कहा- "90 के दशक में बड़े होते हुए, जब मेरे माता-पिता अलग हुए तो किसी को समझ नहीं आ रहा था कि क्या कहें। लोग पारिवारिक मूल्यों और मेरी परवरिश वगैरह के बारे में बातें करने लगे... मैं खुद में सिमट गई और यह समझने की कोशिश करने लगी कि यह 'नई सामान्य स्थिति' (new normal) क्या है।"
मोना शौरी अकेले संभाला दोनों बच्चों को
फिल्म स्टार्स से भरे परिवार में बड़े होने के दिनों को याद करते हुए अंशुला ने कहा- "बेशक पापा काम कर रहे थे, मा काम कर रही थीं, संजय चाचा (संजय कपूर) भी काम कर रहे थे। आखिरकार जब हम अपने अलग घर में रहने गए, तो मां को अकेले ही सब कुछ संभालना पड़ा... वही देखभाल करने वाली, प्यार देने वाली, मुश्किलें सुलझाने वाली और घर चलाने वाली थीं। वह एक ही साथ मां और पिता दोनों की भूमिका निभा रही थीं, और ऐसा लगता था मानो हमारी देखभाल के लिए उनके पास दस हाथ हों।"

खुद को कसूरवार मानती थी अंशुला
अंशुला कपूर ने यह भी खुलासा किया था कि वह खुद को पेरेंट्स के अलग होने का कारण हैं। उन्होंने बताया था कि एक बुरी बेटी होने का एहसास उन्हें 6 साल की उम्र से था। वहीं बोनी कपूर की दूसरी पत्नी श्रीदेवी के साथ पैदा हुई पहली बेटी जान्हवी कपूर के जन्म के बाद यह एहसास गहरा होता गया। अंशुला कपूर ने साफ किया कि उनके माता-पिता ने उन्हें साफ किया कि वह उनके तलाक का कारण नहीं थीं. लेकिन बावजूद इसके वह अफेक्ट हुईं।

1996 में मोना शौरी से अलग हो गए थे बाैनी कपूर
बोनी कपूर ने 1983 में मोना शौरी से शादी की थी। उनके दो बच्चे थे अर्जुन कपूर और अंशुला। 1996 में उनका तलाक हो गया। माना जाता है कि जब बोनी ने एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ रिश्ता शुरू किया, तब वे मोना के साथ शादीशुदा थे। बोनी और श्रीदेवी ने 1996 में शादी की और उनकी दो बेटियां हुईं जाह्नवी और खुशी। मोना, जो एक टीवी सीरियल प्रोड्यूसर थीं का 2012 में कैंसर और हाइपरटेंशन से जूझने के बाद मल्टीपल ऑर्गन फेलियर (शरीर के कई अंगों के काम करना बंद कर देने) की वजह से निधन हो गया। वे 47 साल की थीं। 2018 में, दुबई में अपने होटल के कमरे के बाथटब में गलती से डूबने के कारण श्रीदेवी की मौत हो गई। श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन अपने सौतेली बहनों का सहारा बने और तब से लेकर अब तक ये चारों भाई- बहन एक दूसरे के सुख- दुख में साथ खड़े दिखते हैं।