08 JULWEDNESDAY2026 11:23:46 PM
Nari

Aamir Khan की तीसरी शादी पर बोले थे सलमान कहा- तब तक करते ही रहेंगे जब तक शादी परफेक्ट नहीं...

  • Edited By Monika,
  • Updated: 06 Jul, 2026 05:20 PM
Aamir Khan की तीसरी शादी पर बोले थे सलमान कहा- तब तक करते ही रहेंगे जब तक शादी परफेक्ट नहीं...

नारी डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने 5 जुलाई को अपनी लॉन्गटाइम पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ सादगी से रजिस्टर्ड मैरिज कर ली। उनकी शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसी बीच सलमान खान का एक पुराना वीडियो और बयान भी फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में आमिर की शादी को लेकर ऐसी बात कही थी, जिसे अब लोग उनकी तीसरी शादी से जोड़कर देख रहे हैं।

कपिल शर्मा के शो में छिड़ी थी शादी की चर्चा

यह किस्सा उस समय का है, जब सलमान खान 'द कपिल शर्मा शो' में मेहमान बनकर पहुंचे थे। शो के दौरान हमेशा की तरह हंसी-मजाक का माहौल था। इसी बीच कपिल शर्मा ने आमिर खान की लव लाइफ का जिक्र करते हुए सलमान से मजेदार सवाल पूछा। कपिल ने कहा, आमिर सर ने अपनी गर्लफ्रेंड से सबको मिलवा दिया है। आप उनसे छह महीने छोटे भी हैं। वो रुक नहीं रहे और आप कर नहीं रहे।

PunjabKesari

सलमान का जवाब सुनकर गूंज उठा था सेट

कपिल के सवाल पर सलमान खान ने अपने चिर-परिचित अंदाज में जवाब देते हुए कहा, देखो यार, आमिर की बात ही अलग है। वह पूरी दुनिया के लिए परफेक्शनिस्ट हैं। जब तक वह शादी को पूरी तरह परफेक्ट नहीं बना लेंगे, तब तक करते ही रहेंगे। सलमान की इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग जोरदार ठहाके लगाने लगे। उस समय यह बयान सिर्फ मनोरंजन के लिए किया गया मजाक था, लेकिन आमिर की तीसरी शादी के बाद यही वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

यें भी पढ़ें : चेहरे से अनचाहे बाल हटाने का आसान और बिना दर्द वाला घरेलू तरीका

 

आमिर खान ने गौरी स्प्रैट से की सादगी भरी शादी

आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने मुंबई के बांद्रा स्थित अभिनेता के घर पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में रजिस्टर्ड मैरिज की। शादी बेहद निजी रखी गई थी और इसमें केवल चुनिंदा मेहमान शामिल हुए। शादी की तस्वीरों में दोनों को विवाह संबंधी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए देखा गया। इस खास मौके पर आमिर खान के तीनों बच्चे जुनैद खान, आइरा खान और आजाद राव खान भी मौजूद रहे। परिवार के अन्य सदस्यों और कुछ करीबी दोस्तों ने भी नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।

PunjabKesari

अपनी शादी को लेकर भी सलमान ने किया था मजाक

उसी शो के दौरान जब सलमान खान से उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने भी मजाकिया अंदाज में कहा था, यार, कई बार मैं सोचता हूं कि मेरी शादी कर लेने में आपका क्या फायदा है? क्या आपको मजा आ रहा है कि मैं आपके लिए सुहागरात मनाऊं? इस मजेदार जवाब पर भी दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे।

यें भी पढ़ें : गर्मियों में मेकअप को रखें लॉन्ग-लास्टिंग, अपनाएं ये आसान टिप्स

 

रिश्तों पर भी रखी थी अपनी राय

बातचीत के दौरान सलमान ने बदलते रिश्तों पर भी अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा कि पहले पति-पत्नी एक-दूसरे के लिए ज्यादा त्याग और समझदारी दिखाते थे, जबकि आज के समय में छोटी-छोटी बातों पर रिश्तों में दूरियां आ जाती हैं। हालांकि यह भी उनकी निजी राय थी, जिसे उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में साझा किया था।

Related News