03 JULFRIDAY2026 7:52:06 PM
Nari

61 की उम्र में तीसरी शादी करेंगे Aamir Khan! जानें कौन हैं उनकी होने वाली पत्नी

  • Edited By Monika,
  • Updated: 03 Jul, 2026 06:53 PM
61 की उम्र में तीसरी शादी करेंगे Aamir Khan! जानें कौन हैं उनकी होने वाली पत्नी

नारी डेस्क : बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने अपनी तीसरी शादी की डेट भी अनाउंस कर दी है। 61 के आमिर खान 5 जुलाई को प्राइवेट तरीके से गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रेट संग तीसरी बार शादी करने वाले हैं। खबर सुनते ही लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे है। वहीं कुछ जानना चाहते है कि शादी हिंदु या मुस्लिम रीति-रिवाज से होगी। बता दें कि गौरी स्प्रेट ना तो हिंदु है और ना ही मुस्लिम, वह ईसाई धर्म से हैं। उनके पिता तमिल-ब्रिटिश मूल के हैं और उनकी मां पंजाबी-आयरिश विरासत से जुड़ी हुई हैं। गौरी के दादा फिलिप स्प्रैट, 1920 के दशक में भारत आए एक ब्रिटिश कम्युनिस्ट और लेखक थे, जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में एक्टिव थे। इसलिए उनका परिवार अलग-अलग संस्कृतियों से जुड़ा हुआ है।

PunjabKesari

आमिर की दोनों एक्स बीवियों की तरह गौरी भी मशहूर बेंगलुरु बिजनेसवुमेन है। वह फैशन, ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री से जुड़ी हुई है। गौरी ने लंदन से फैशन डिजाइन की स्टडी की और मुंबई में एक सैलून चलाने के साथ-साथ आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में भी साथ काम करती है। गौरी और आमिर पिछले 25 सालों से एक-दूसरे को जानते है। गौरी पहले से तलाकशुदा और एक बच्चे की मां है, उनके बेटे का वाम क्विन है। हालांकि, उनके एक्स पति की कोई जानकारी सोशल मीडिया पर नहीं है।

यें भी पढ़ें : Urine में दिख रहे हैं झाग तो तुरंत इन चीजों से बना ले दूरी

आमिर खान संग गौरी की पहली मुलाकात 25 साल पहले हुई थी लेकिन बीच में दोनों का कनेक्शन टूट गया था। फिर दोनों की मुलाकात आमिर खान की कजिन नुजहत खान की वजह से हुई, फिर धीरे-धीरे दोनों को रिश्ता गहरा होता चला गया। एक बार आमिर ने कहा था कि उन्हें गौरी के साथ रहकर सुकून मिलता है। उन्होंने कहा था कि 2 तलाक के बाद मैं ऐसे इंसान की तलाश में था जिसके साथ शांत रह सकूं, जो मुझे सुकून दे। फिर मुझे गौरी मिल गई। मैंने उन्हें समझाने की कोशिश की कि मेरी तीसरी शादी के बाद हालात कैसे होंगे, मैंने उन्हें आने वाले हालातों के लिए तैयार किया। उन्हें मीडिया या कैमरा की आदत नहीं है लेकिन हमें उम्मीद है कि आप लोग हमारे साथ नरमी से बरतेंगे। गौरी, लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती है, हालांकि, आमिर संग नाम जुड़ने की वजह से वो अक्सर कैमरा की नजरों में बनी रहती है लेकिन कभी-कभी वो इससे परेशान भी हो जाती है। वो कई बार मीडिया को अपना पीछा करने और उन्हें कैप्चर करने पर नाराजगी जाहिर कर चुकी है। 

PunjabKesari

बता दें कि गौरी संग, आमिर का पूरा परिवार मिल चुका है, सबसे आमिर को शादी की अप्रूवल मिल चुकी है। फिर चाहे वो उनकी दोनों एक्स वाइफ किरण व रीना दत्ता क्यों ना हो, आमिर की दोनों एक्स वाइफ की गौरी संग बॉन्डिंग अच्छी है। वहीं बेटी आयरा और बेटा जुनैद भी उनके साथ कंफर्टेबल नजर आते है। आमिर, गौरी संग जब भी नजर आते है, उनका हाथ कसकर थामे नजर आते है, जैसे वो उन्हें स्पैशल व प्रोटेक्टिव फील करवा रहे हो जिसे देखकर हेटर्स तो उनको खूब ट्रोल करते हैं लेकिन उनके फैंस हमेशा उनके इस अंदाज की तारीफ करते है। मगर गौरी के प्रति आमिर के इस केयरिंग व प्यार भरे नेचर को लेकर आप क्या कहना चाहेंगे, हमें कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें।

Related News