
नारी डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने 61 साल की उम्र में गौरी स्प्रैट के साथ शादी कर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर दी है। परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई इस निजी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। जहां एक ओर दूल्हा-दुल्हन का रोमांटिक डांस और एक-दूसरे को गले लगाकर Kiss करना चर्चा में है, वहीं गौरी स्प्रैट का खूबसूरत आइवरी लहंगा और आमिर का सादा देसी लुक भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।
घर पर हुई सादगी भरी शादी
आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने अपने घर पर बेहद निजी समारोह में शादी की। इस खास मौके पर दोनों परिवारों के सदस्य और करीबी दोस्त मौजूद रहे। शादी में आमिर और गौरी के बच्चों ने भी शिरकत की, जिससे यह समारोह और भी खास बन गया।
आमिर का देसी अंदाज बना चर्चा का विषय
शादी के लिए आमिर खान ने ऑफ-व्हाइट रंग का धोती-कुर्ता और अंगरखा स्टाइल आउटफिट पहना। उन्होंने सिल्वर कड़ा पहना था और वायरल तस्वीरों में उनके एक पैर में चांदी की पायल/कड़ा जैसा आभूषण भी नजर आया, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा।
गौरी स्प्रैट का रॉयल ब्राइडल लुक
दुल्हन बनीं गौरी स्प्रैट ने आइवरी रंग का खूबसूरत लहंगा पहना, जिस पर फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी और गोल्डन डिटेलिंग की गई थी। फुल स्लीव्स ब्लाउज और मैचिंग दुपट्टे ने उनके लुक को और भी एलिगेंट बनाया। उन्होंने मल्टी-लेयर्ड चोकर, स्टेटमेंट नेकपीस, बड़े झुमके और मांगटीका के साथ अपने ब्राइडल लुक को पूरा किया। सॉफ्ट ग्लैम मेकअप, न्यूड लिप्स और साइड-ब्रेडेड हेयरस्टाइल ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।
डांस और Kiss का वीडियो हुआ वायरल
शादी के बाद सामने आए वीडियो में आमिर और गौरी एक-दूसरे के साथ डांस करते नजर आए। डांस के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और Kiss भी किया। कपल की यह केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है और फैंस उन्हें नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
ब्राइड्स के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन
अगर आप डे-वेडिंग या इंटीमेट वेडिंग की तैयारी कर रही हैं, तो गौरी स्प्रैट का ब्राइडल लुक बेहतरीन इंस्पिरेशन हो सकता है।
आइवरी या ऑफ-व्हाइट लहंगा चुनें।
हैवी लेकिन बैलेंस्ड जूलरी पहनें।
सॉफ्ट ग्लैम मेकअप और न्यूड लिप्स रखें।
साइड ब्रेड या लो बन हेयरस्टाइल ट्राई करें।
सबसे जरूरी, मुस्कान और आत्मविश्वास से अपने लुक को खास बनाएं।