20 JULMONDAY2026 6:39:17 AM
Life Style

झुर्रियों वाला चेहरा और दुबला-पतला शरीर, Salman Khan के बदले लुक ने बढ़ाई फैंस की चिंता

  • Edited By Monika,
  • Updated: 19 Jul, 2026 05:59 PM
झुर्रियों वाला चेहरा और दुबला-पतला शरीर, Salman Khan के बदले लुक ने बढ़ाई फैंस की चिंता

नारी डेस्क : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका बदला हुआ लुक है। सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं। वीडियो में सलमान पहले के मुकाबले काफी दुबले नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे पर झुर्रियां भी साफ दिखाई दे रही हैं। इसी वजह से इंटरनेट पर उनके लुक को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

SRA ऑफिस के उद्घाटन में पहुंचे थे सलमान खान

दरअसल, सलमान खान हाल ही में स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) के आधुनिक डेटा कलेक्शन और वेरिफिकेशन सपोर्ट सेंटर (आईटी सर्वर रूम) के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसी दौरान उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। कार्यक्रम के दौरान सलमान खान हल्के ऑलिव-ग्रीन रंग की बटन-डाउन शर्ट और कैप पहने नजर आए। उनका यह सिंपल और रफ लुक लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

PunjabKesari

वीडियो देख फैंस ने जताई चिंता

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई फैंस ने सलमान खान की फिटनेस और सेहत को लेकर चिंता जाहिर की। एक यूजर ने लिखा, भाईजान पहले से काफी कमजोर लग रहे हैं, उम्मीद है उनकी तबीयत ठीक होगी। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, पहली नजर में तो मैं उन्हें पहचान ही नहीं पाया। एक अन्य यूजर ने लिखा, उम्र का असर सभी पर दिखता है, लेकिन सलमान खान को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। हालांकि, सलमान खान या उनकी टीम की ओर से उनकी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

'मातृभूमि' पर सवाल टालते दिखे सलमान

कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सलमान खान अपने मजाकिया अंदाज में नजर आए। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, आप मुझसे कुछ भी पूछिए, बस एक सवाल मत पूछना... क्योंकि उसका जवाब देने का कोई फायदा नहीं है। माना जा रहा है कि उनका इशारा उनकी बहुचर्चित फिल्म 'मातृभूमि' की ओर था, जो इन दिनों सेंसर बोर्ड की प्रक्रिया और रिलीज में हो रही देरी को लेकर चर्चा में है। सलमान ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी करने से बचते हुए बातचीत को हल्के अंदाज में आगे बढ़ाया।

यें भी पढ़ें : पुरुषों की इन आदतों से महिलाओं में बढ़ रहा सर्वाइकल कैंसर का खतरा

 

फिल्म को लेकर भी बनी हुई है चर्चा

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन रिलीज डेट और सेंसर से जुड़ी खबरों के कारण यह फिल्म फिलहाल सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं, उनके वायरल वीडियो ने भी सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

Related News