24 JULFRIDAY2026 6:04:07 PM
Nari

बेकार पड़ी पुरानी चूड़ियों से बनाएं घर की खूबसूरती बढ़ाने वाली चीजें

  • Edited By Monika,
  • Updated: 24 Jul, 2026 03:03 PM
बेकार पड़ी पुरानी चूड़ियों से बनाएं घर की खूबसूरती बढ़ाने वाली चीजें

नारी डेस्क : महिलाओं के लिए चूड़ियां सिर्फ एक गहना नहीं, बल्कि खूबसूरती और परंपरा का हिस्सा होती हैं। हर आउटफिट के साथ मैचिंग चूड़ियां खरीदने के कारण अक्सर घर में पुरानी, टूटी या इस्तेमाल न होने वाली चूड़ियों का ढेर लग जाता है। ऐसे में इन्हें फेंकने के बजाय थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से खूबसूरत होम डेकोरेशन आइटम्स में बदला जा सकता है। पुरानी चूड़ियों का इस्तेमाल करके आप न सिर्फ अपने घर को नया लुक दे सकती हैं, बल्कि वेस्ट मटेरियल का भी बेहतर उपयोग कर सकती हैं। आइए जानते हैं पुरानी चूड़ियों से कौन-कौन सी खूबसूरत चीजें बनाई जा सकती हैं।

खूबसूरत टी-लाइट कैंडल होल्डर

पुरानी चूड़ियों को एक-दूसरे के ऊपर लगाकर गोंद की मदद से चिपका दें और गोल शेप तैयार करें। इसके बाद इसे मोती, स्टोन, मिरर वर्क या लेस से सजाएं। बीच में छोटी टी-लाइट कैंडल रखकर आप इसे लिविंग रूम या पूजा रूम की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।

PunjabKesari

रंग-बिरंगी वॉल हैंगिंग

पुरानी चूड़ियों से आकर्षक वॉल हैंगिंग भी बनाई जा सकती है। इसके लिए लकड़ी या मेटल के रिंग पर अलग-अलग रंगों की चूड़ियां लगाएं। इसमें मोती, घंटियां और रंगीन धागों का इस्तेमाल करके एक यूनिक डेकोरेशन पीस तैयार करें। इसे बालकनी, बेडरूम या लिविंग एरिया में लगाया जा सकता है।

फोटो फ्रेम को दें नया लुक

अगर आपके पास कोई पुराना फोटो फ्रेम है, तो उसे चूड़ियों के टुकड़ों से नया और खूबसूरत बना सकती हैं। फ्रेम के चारों ओर चूड़ियों के छोटे-छोटे टुकड़े चिपकाएं और बीच-बीच में मोती या छोटे मिरर लगाएं। इससे सिंपल फोटो फ्रेम भी डिजाइनर नजर आएगा।

PunjabKesari

पुराने फ्लावर वास को बनाएं नया

पुराने कांच या प्लास्टिक के फ्लावर वास पर रंग-बिरंगी चूड़ियां चिपकाकर उसे नया डिजाइन दिया जा सकता है। अलग-अलग रंगों की चूड़ियों से साधारण वास भी एक खूबसूरत डेकोरेशन पीस बन सकता है।

बनाएं डेकोरेटिव मिरर

घर की दीवार को स्टाइलिश लुक देने के लिए पुराने शीशे के चारों ओर चूड़ियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। अलग-अलग डिजाइन और रंगों की चूड़ियों से सजाया गया मिरर घर की खूबसूरती बढ़ा सकता है।

PunjabKesari

पुरानी चीजों को नया रूप देने का आसान तरीका

पुरानी चूड़ियों को फेंकने के बजाय उनका दोबारा इस्तेमाल करना एक क्रिएटिव और बजट-फ्रेंडली तरीका है। थोड़ी मेहनत और कल्पना से बेकार पड़ी चीजों को खूबसूरत होम डेकोर आइटम्स में बदला जा सकता है।

Related News