24 JULFRIDAY2026 6:04:01 PM
Nari

बंगाली महिलाओं जैसी खूबसूरत कजरारी आंखों के लिए अपनाएं ये आसान हैक्स

  • Edited By Monika,
  • Updated: 24 Jul, 2026 03:53 PM
बंगाली महिलाओं जैसी खूबसूरत कजरारी आंखों के लिए अपनाएं ये आसान हैक्स

नारी डेस्क : बंगाली महिलाओं की खूबसूरती और उनकी पारंपरिक शैली हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही है। खूबसूरत बंगाली साड़ी, माथे पर लाल बिंदी और गहरी कजरारी आंखें उनके पूरे लुक को और भी खास बना देती हैं। उनकी आंखों का बोल्ड और एलिगेंट अंदाज हर किसी का ध्यान खींच लेता है। अगर आप भी अपनी आंखों को बड़ा, खूबसूरत और बंगाली महिलाओं की तरह आकर्षक दिखाना चाहती हैं, तो काजल लगाने के सही तरीके को अपनाकर आसानी से यह लुक पा सकती हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान काजल हैक्स, जो आपकी आंखों की खूबसूरती को और बढ़ा देंगे।

खूबसूरत आंखों के लिए फॉलो करें ये काजल हैक्स

आंखों को करें तैयार

काजल लगाने से पहले अपनी आंखों के आसपास की त्वचा को अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद पलकों पर हल्का सा कंसीलर लगाएं। इससे आंखों का एरिया साफ और ब्राइट नजर आएगा, जिससे काजल ज्यादा खूबसूरत दिखाई देगा।

PunjabKesari

शुरुआत करें पतली लाइन से

बंगाली स्टाइल काजल लगाने के लिए सबसे पहले आंखों के किनारे पर पतली लाइन बनाएं। शुरुआत में ज्यादा गाढ़ा काजल लगाने से बचें, क्योंकि इससे काजल फैल सकता है और लुक खराब हो सकता है।

वॉटरलाइन पर लगाएं काजल

अब आंखों की वॉटरलाइन पर काजल लगाएं और इसे धीरे-धीरे बाहरी कॉर्नर तक ले जाएं। पहले काजल की एक हल्की लेयर लगाएं और फिर जरूरत के हिसाब से इसे थोड़ा बोल्ड करें।

काजल को दें सेट होने का समय

काजल लगाने के बाद करीब 5 मिनट तक इसे सूखने दें। इसके बाद कॉटन बड या स्मज ब्रश की मदद से काजल को हल्के हाथों से ब्लेंड करें। इससे आंखों को स्मोकी और खूबसूरत लुक मिलेगा।

PunjabKesari

मस्कारा से बढ़ाएं आंखों की खूबसूरती

अगर आप अपनी आंखों को और ज्यादा आकर्षक और बड़ी दिखाना चाहती हैं, तो पलकों पर हल्का मस्कारा जरूर लगाएं। इससे आपकी पलकें घनी दिखाई देंगी और पूरा आई मेकअप निखर जाएगा।

काजल लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

हमेशा वॉटरप्रूफ काजल चुनें: बंगाली स्टाइल कजरारी आंखों के लिए वॉटरप्रूफ काजल का इस्तेमाल करें, ताकि काजल लंबे समय तक टिका रहे और फैले नहीं।

धीरे-धीरे करें लेयरिंग: एक बार में ज्यादा गाढ़ा काजल लगाने से बचें। पहले पतली लेयर लगाएं और फिर धीरे-धीरे इसे डार्क करें।

आंखों की सफाई का रखें ध्यान: सोने से पहले आंखों से काजल और मेकअप को अच्छी तरह साफ जरूर करें, ताकि आंखों में जलन या संक्रमण की समस्या न हो।

अच्छी क्वालिटी का काजल इस्तेमाल करें: आंखें बेहद संवेदनशील होती हैं, इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी और सुरक्षित काजल का ही चुनाव करें।

PunjabKesari

पाएं बंगाली स्टाइल का परफेक्ट आई लुक

बंगाली महिलाओं जैसी खूबसूरत और कजरारी आंखें पाने के लिए महंगे मेकअप प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है। बस काजल लगाने के सही तरीके और कुछ आसान टिप्स को अपनाकर आप भी अपनी आंखों को बोल्ड, बड़ी और आकर्षक बना सकती हैं।

Related News