26 JULSUNDAY2026 7:12:08 PM
Life Style

‘मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...’ धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर झूमीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर मांगी माफी

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 26 Jul, 2026 01:26 PM
‘मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...’ धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर झूमीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर मांगी माफी

नारी डेस्क:  नीट पेपर लीक मामले को लेकर लंबे समय से चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोगों ने इसे छात्रों और जेन जी की बड़ी जीत बताया। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बेहद उत्साहित नजर आ रही हैं।

वीडियो शेयर कर जेन जी की तारीफ में कही दिलचस्प बात

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में वह डांस करती और खुशी जाहिर करती दिखाई देती हैं। इसी दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह अब तक जेन जी को हल्के में लेती थीं, लेकिन अब उनकी सोच पूरी तरह बदल गई है। उन्होंने वीडियो में कहा, "भाई, आप जानते नहीं हो आपने आज क्या कर दिया है। मैं आर्टिस्ट हूं, लेकिन जेन जी तो आर्ट है। मैं इन्हें बहुत हल्के में लेती थी। सोचती थी कि चार घंटे काम करके थक जाते हैं, इनसे क्या होगा... लेकिन आज मैं अपनी बात वापस लेती हूं।"

कान पकड़कर मांगी माफी, लगाई उठक-बैठक

अपनी बात को मजाकिया अंदाज में आगे बढ़ाते हुए सोनाक्षी ने कैमरे के सामने कान पकड़कर उठक-बैठक भी लगाई। उन्होंने कहा कि अब वह दोबारा कभी जेन जी को कम नहीं आंकेंगी। अभिनेत्री ने हंसते हुए कहा, "सैल्यूट... सैल्यूट। अब तो मैं भी जेन जी बनना चाहती हूं। आप लोगों ने कमाल कर दिया। यह सच में अविश्वसनीय है।"

ये भी पढ़ें:  काम छूटने के डर से स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर की बात रखी छिपाकर, आर्थिक तंगी से भी जूझीं ये एक्ट्रेस

कैप्शन में भी लिखा खास संदेश

सिर्फ वीडियो ही नहीं, सोनाक्षी ने अपने पोस्ट के कैप्शन में भी जेन जी के लिए खास संदेश लिखा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि उनका मतलब कभी किसी का मजाक उड़ाना नहीं था, बल्कि अब उन्हें जेन जी पर गर्व है। उन्होंने लिखा, "सॉरी... मेरा मतलब बस इतना था कि मुझे तुम पर गर्व है। थैंक्यू। मिलेनियल सेठिया गई है।"

सेलेब्स और फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

सोनाक्षी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। अभिनेता अहान कुमरा, संगीतकार विशाल ददलानी और अभिनेत्री अलाया एफ सहित कई सेलेब्रिटीज ने पोस्ट पर कमेंट किए। वहीं, फैंस ने भी वीडियो को मजेदार बताते हुए सोनाक्षी के अंदाज की तारीफ की।

सोशल मीडिया पर छिड़ी नई चर्चा

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर लगातार बहस और प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। कई लोग इसे छात्रों की आवाज की जीत बता रहे हैं, जबकि कई सार्वजनिक हस्तियों ने भी इस घटनाक्रम पर अपनी राय रखी है। अभिनेता प्रकाश राज समेत कई सेलेब्स ने भी इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए जेन जी के आंदोलन और उनकी भागीदारी की सराहना की है।

तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

सोनाक्षी सिन्हा का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। उनके मजाकिया अंदाज और जेन जी के प्रति बदले नजरिए ने लोगों का ध्यान खींचा है। वीडियो पर लगातार लाइक्स, कमेंट्स और शेयर बढ़ रहे हैं, जिससे यह इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।  

Related News