11 JULSATURDAY2026 1:49:10 AM
Nari

5 दिन तक हरे रंग की उल्टी करती रही 4 महीने की बच्ची, जांच में निकली गंभीर बीमारी

  • Edited By Monika,
  • Updated: 10 Jul, 2026 06:27 PM
5 दिन तक हरे रंग की उल्टी करती रही 4 महीने की बच्ची, जांच में निकली गंभीर बीमारी

नारी डेस्क : बच्चों में उल्टी होना आम बात मानी जाती है। कई बार यह दूध न पचने, वायरल संक्रमण या पेट खराब होने की वजह से होती है। लेकिन अगर बच्चे को बार-बार उल्टी हो रही हो और उसका रंग हरा (Green Vomit) दिखाई दे, तो यह गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। ऐसा ही एक मामला डॉक्टर ने बताया की 4 महीने की बच्ची को लगातार पांच दिनों तक हरे रंग की उल्टी होती रही। जांच में सामने आया कि उसकी आंत में गंभीर समस्या थी और उसे तुरंत सर्जरी करनी पड़ी।

गांव से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा परिवार

डॉक्टर के अनुसार, बच्ची को उसका परिवार गांव से इलाज के लिए लेकर आया था। डॉक्टर ने बताया कि वे यह मामला केवल लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से साझा कर रहे हैं ताकि माता-पिता समय रहते ऐसे लक्षणों को पहचान सकें। परिवार ने डॉक्टर को बताया कि बच्ची पिछले पांच दिनों से लगातार उल्टी कर रही थी। सबसे चिंता की बात यह थी कि उल्टी का रंग हरा था। जांच के दौरान डॉक्टरों ने यह भी पाया कि बच्ची का पेट सामान्य से अधिक फूला हुआ था। डॉक्टर के मुताबिक, हरे रंग की उल्टी (Bilious Vomiting) बच्चों में एक गंभीर चेतावनी का संकेत हो सकती है और ऐसी स्थिति में तुरंत अस्पताल जाना चाहिए।

PunjabKesari

जांच में सामने आई Intussusception की समस्या

जांच और मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची को इंटससेप्शन (Intussusception) होने की पुष्टि हुई। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें आंत का एक हिस्सा दूसरी आंत के अंदर खिसक जाता है। इससे आंत में रुकावट (Intestinal Obstruction) हो जाती है और बच्चे को लगातार हरे रंग की उल्टी, पेट फूलना और तेज दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की हालत काफी गंभीर थी, इसलिए उसे तुरंत इमरजेंसी सर्जरी के लिए ले जाना पड़ा। करीब तीन घंटे तक चले ऑपरेशन में आंत का वह हिस्सा निकालना पड़ा, जो देर होने की वजह से खराब हो चुका था। सर्जरी के बाद बच्ची को कुछ समय तक आईसीयू में निगरानी में रखा गया। हालत स्थिर होने पर उसे सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया और अब वह पूरी तरह स्वस्थ है।

यें भी पढ़ें : बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं में आम हैं ये 4 परेशानियां, जानें कारण

 

डॉक्टर ने पैरेंट्स को दी अहम सलाह

डॉक्टक का कहना है कि अगर किसी भी बच्चे को
हरे रंग की उल्टी हो,
लगातार उल्टी हो रही हो,
पेट फूला हुआ दिखाई दे,
बच्चा दूध पीना बंद कर दे,
या बहुत ज्यादा सुस्त हो जाए,
तो इसे सामान्य गैस या पेट खराब समझकर घर पर इलाज करने की गलती न करें। 
ऐसे मामलों में बिना देरी किए तुरंत किसी बाल रोग विशेषज्ञ या नजदीकी अस्पताल से संपर्क करें।

PunjabKesari

हरे रंग की उल्टी क्यों होती है?

हरे रंग की उल्टी में अक्सर बाइल (पित्त) मिला होता है। यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आंतों में कहीं रुकावट है। नवजात और छोटे शिशुओं में यह एक मेडिकल इमरजेंसी मानी जाती है और समय पर इलाज न मिलने पर स्थिति गंभीर हो सकती है। समय पर जांच और इलाज बच्चे की जान बचा सकता है।

यें भी पढ़ें : रिपोर्ट में हुआ खुलासा: इन दो ब्लड ग्रुप वालों को सबसे ज्यादा Heart Attack का खतरा!

Related News