03 NOVTUESDAY2026 7:23:48 PM
Life Style

शिवांगी जोशी से नाम जुड़ने के बाद अब तमन्ना के हुए मोहसिन खान, शादी की एक तस्वीर ने खींचा फैंस का ध्यान

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 05 Oct, 2026 01:13 PM
शिवांगी जोशी से नाम जुड़ने के बाद अब तमन्ना के हुए मोहसिन खान, शादी की एक तस्वीर ने खींचा फैंस का ध्यान

 नारी डेस्क: टीवी के पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर मोहसिन खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर ने अपनी मंगेतर तमन्ना के साथ शादी कर ली है। दोनों ने लॉस एंजिलस में शादी की है। शादी के बाद मोहसिन ने सोशल मीडिया पर इसकी एक खूबसूरत झलक शेयर की, जिसे देखने के बाद फैंस उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

तमन्ना संग शादी के बंधन में बंधे मोहसिन खान

मोहसिन खान ने अगस्त में तमन्ना के साथ अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया था। तस्वीरों के सामने आने के बाद से ही हर किसी को उनकी शादी का इंतजार था। अब आखिरकार यह इंतजार खत्म हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 अक्टूबर को मोहसिन और तमन्ना शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि, एक्टर ने शादी की कई तस्वीरें शेयर करने के बजाय फैंस के साथ सिर्फ एक खास झलक साझा की है। इसी एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mohsin A Khan (@khan_mohsinkhan)

डांस करते नजर आए मोहसिन और तमन्ना

शादी के बाद रविवार को मोहसिन ने अपने इंस्टाग्राम पर तमन्ना के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की। फोटो में दोनों साथ में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह उनके संगीत समारोह की झलक हो सकती है। फोटो शेयर करते हुए मोहसिन ने कैप्शन में लिखा, ‘वो दिन माशाअल्लाह।’ इसके बाद फैंस ने कमेंट्स में कपल पर जमकर प्यार बरसाना शुरू कर दिया।

दूल्हे-दुल्हन के लुक ने भी खींचा ध्यान

शादी के इस खास मौके पर मोहसिन खान काफी स्टाइलिश नजर आए। उन्होंने व्हाइट ब्लेजर के साथ ब्लैक ट्राउजर पहना हुआ था। वहीं तमन्ना रस्ट गोल्ड कलर के खूबसूरत लहंगे में दिखाई दीं। उनके हाथों में लगी मेहंदी ने भी उनके लुक को और खास बना दिया। मोहसिन और तमन्ना की इस एक तस्वीर में ही उनकी खुशी साफ नजर आ रही है। यही वजह है कि फैंस इस फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और दोनों को शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: रश्मिका दिन में 10-15 बार विजय से कहती हैं ‘I Love You’, फिर भी इस बात पर होती है लड़ाई

शादी की तैयारियों की भी दिखाई थी झलक

मोहसिन ने शादी से पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वेडिंग तैयारियों की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। इनमें शादी के वेन्यू की झलक देखने को मिली थी। एक तस्वीर में एंट्री पॉइंट नजर आया, जहां मेहमानों के स्वागत के लिए मोहसिन और तमन्ना की शादी से जुड़ा संदेश लिखा हुआ था। इन तस्वीरों से ही अंदाजा लग गया था कि एक्टर अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

PunjabKesari

शिवांगी जोशी से भी जुड़ा था मोहसिन का नाम

मोहसिन खान की लव लाइफ इससे पहले भी सुर्खियों में रह चुकी है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में उनके साथ काम करने वाली एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के साथ भी उनका नाम जोड़ा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं और उनके रिलेशनशिप की खबरें भी सामने आई थीं। हालांकि, बाद में दोनों अलग हो गए और अपने-अपने रास्ते आगे बढ़ गए।

अब मोहसिन ने तमन्ना के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। अगस्त में सगाई के बाद अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। मोहसिन की शादी की पहली झलक सामने आते ही फैंस सोशल मीडिया पर कपल को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनकी तस्वीर पर प्यार बरसा रहे हैं।

 

 

Related News