07 NOVSATURDAY2026 12:11:17 PM
Life Style

रश्मिका दिन में 10-15 बार विजय से कहती हैं ‘I Love You’, फिर भी इस बात पर होती है लड़ाई

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 05 Oct, 2026 11:03 AM
रश्मिका दिन में 10-15 बार विजय से कहती हैं ‘I Love You’, फिर भी इस बात पर होती है लड़ाई

नारी डेस्क:  रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। शादी के बाद दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में दोनों ने अपनी मैरिड लाइफ को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान रश्मिका ने बताया कि आखिर ऐसी कौन-सी बात है, जिस पर उन्हें विजय से नाराजगी हो जाती है।

ध्यान न देने पर नाराज हो जाती हैं रश्मिका

इंटरव्यू के दौरान जब रश्मिका से पूछा गया कि शादी के बाद पहली बार दोनों की लड़ाई कब हुई, तो उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई ज्यादा नहीं होती, क्योंकि दोनों साथ में हर चीज को एंजॉय करते हैं। हालांकि, रश्मिका ने बताया कि जब उन्हें विजय का ध्यान चाहिए और वह फोन पर किसी काम में व्यस्त होते हैं, तब थोड़ी नाराजगी हो जाती है। उन्होंने बताया कि वह पहले प्यार से विजय को एक-दो बार ‘विजु-विजु’ कहकर बुलाती हैं। अगर इसके बाद भी विजय उनकी बात पर ध्यान नहीं देते तो तीसरी बार उन्हें गुस्सा आने लगता है। इसके बाद विजय तुरंत उनकी तरफ ध्यान देते हैं।

PunjabKesari

विजय ने पत्नी की समझदारी की तारीफ की

विजय देवरकोंडा ने भी इस बातचीत के दौरान रश्मिका की तारीफ की। उन्होंने कहा कि रश्मिका काफी समझदार हैं और उन्हें पता होता है कि जब वह किसी काम में व्यस्त होते हैं तो उन्हें थोड़ा स्पेस देना चाहिए। रश्मिका ने भी बताया कि दोनों एक ही इंडस्ट्री का हिस्सा हैं, इसलिए वे एक-दूसरे के काम और उससे जुड़े तनाव को अच्छी तरह समझते हैं। शूटिंग, प्रमोशन और फिल्म की रिलीज के दौरान कितना दबाव रहता है, दोनों इससे अच्छी तरह वाकिफ हैं।

ये भी पढ़ें:  कोमल रानी के सुनीता आहूजा पर गंभीर आरोपों पर बेटी टीना का रिएक्शन

दिन में कई बार कहती हैं ‘I Love You’

बातचीत के दौरान रश्मिका ने यह भी बताया कि वह विजय के लिए अपने प्यार का इजहार करने में बिल्कुल नहीं झिझकतीं। उन्होंने बताया कि वह दिन में करीब 10 से 15 बार विजय से ‘I Love You’ कह देती हैं। उनकी यह बात सुनकर दोनों के बीच की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री साफ नजर आई।

PunjabKesari

शादी के बाद पहली बार पर्दे पर साथ आएंगे

रश्मिका और विजय शादी के बाद पहली बार फिल्म ‘रणबाली’ में साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में विजय रणबाली का किरदार निभा रहे हैं, जबकि रश्मिका उनकी पत्नी जयम्मा की भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं, रश्मिका अपनी दूसरी फिल्मों को लेकर भी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।
 

PunjabKesari

Related News